{"vars":{"id": "130921:5012"}}

वाराणसी में गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु से ऊपर, 5 सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा पानी

 

वाराणसी। गंगा के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। केंद्रीय जल आयोग (CWC) के राजघाट गेज साइट से मिली जानकारी के मुताबिक, मंगलवार की दोपहर 12 बजे गंगा का जलस्तर 70.29 मीटर दर्ज किया गया। जलस्तर फिलहाल 0.5 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है।

राजघाट पर गंगा का चेतावनी स्तर 70.262 मीटर निर्धारित है। ऐसे में मौजूदा जलस्तर चेतावनी बिंदु से करीब 3 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गया है। वहीं गंगा का खतरे का निशान 71.262 मीटर है, जबकि अब तक का उच्चतम बाढ़ स्तर (H.F.L.) 73.901 मीटर दर्ज है।

जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि को देखते हुए घाटों और गंगा किनारे रहने वाले लोगों के लिए सतर्कता जरूरी है। जलस्तर बढ़ने का असर आने वाले समय में निचले इलाकों और घाटों पर भी दिखाई दे सकता है। CWC के आंकड़ों के अनुसार गंगा का जलस्तर अभी बढ़ते रुझान में है। प्रशासन और संबंधित विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।