हम चुनाव जिताने वाली सेना हैं...वाराणसी में विपक्षियों पर बरसे संजय निषाद, महिलाओं से की ये अपील
Updated: Apr 21, 2026, 21:14 IST
वाराणसी: निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद ने मंगलवार को वाराणसी में प्रेस वार्ता के दौरान महिला आरक्षण, समाज के अधिकारों और आगामी राजनीतिक रणनीति को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को उनका अधिकार मिलना ही चाहिए और निषाद पार्टी इसके लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
महिला आरक्षण पर क्या बोले संजय निषाद?
महिला आरक्षण पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी हमेशा महिलाओं को प्राथमिकता देती रही है। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि पार्टी को मिली सीटों में महिला उम्मीदवारों को मौका दिया गया और उन्हें जीत भी दिलाई गई।
उन्होंने कहा कि “मातृ शक्ति” को उसका हक मिलना चाहिए और जो लोग इसमें बाधा डाल रहे हैं, उन्हें आने वाले समय में महिलाएं ही जवाब देंगी।
विपक्ष पर साधा निशाना
संजय निषाद ने विपक्षी दलों पर हमला बोलते हुए उन्हें “बेईमान” बताया। उन्होंने कहा कि विपक्ष महिलाओं के अधिकारों की बात तो करता है, लेकिन जमीनी स्तर पर उनके लिए काम नहीं करता।
“निषाद पार्टी चुनाव जिताने वाली सेना”
अपनी पार्टी की ताकत को लेकर उन्होंने कहा कि निषाद पार्टी अब सिर्फ टिकट मांगने वाली पार्टी नहीं रही, बल्कि “चुनाव जिताने वाली सेना” बन चुकी है।
उन्होंने कांशीराम, मुलायम सिंह यादव और अटल बिहारी वाजपेयी का जिक्र करते हुए कहा कि जैसे इन नेताओं ने अपने समाज को दिशा दी, उसी तरह निषाद पार्टी भी समाज को जागरूक कर रही है।
“खून दो, आजादी दूंगा” बयान पर सफाई
हाल ही में योगी आदित्यनाथ के बयान पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने इसे “जुबान फिसलने” का मामला बताया।
उन्होंने कहा कि देश का हर नागरिक जानता है कि यह नारा किसका है और ऐसी छोटी बातों को मुद्दा बनाना सही नहीं है।