युवा IPS लिपि नागयाच बनीं वाराणसी की नई अपर पुलिस उपायुक्त, 23 साल की उम्र में बनीं IPS
वाराणसी: वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। युवा IPS अधिकारी लिपि नागयाच को अपर पुलिस उपायुक्त (Ad DCP) नियुक्त किया गया है। 2022 UPSC में 140वीं रैंक हासिल करने वाली लिपि नागयाच पहले गाजियाबाद में ACP थीं। उनकी नियुक्ति से कानून व्यवस्था मजबूत होने की उम्मीद है। वहीं वर्तमान ACP डॉ. ईशान सोनी का तबादला अपर पुलिस अधीक्षक जालौन के पद पर किया गया है।
गाजियाबाद से वाराणसी पहुंचीं लिपि नागयाच
लिपि नागयाच इससे पहले गाजियाबाद कमिश्नरेट में सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) के पद पर तैनात थीं। अब उन्हें वाराणसी जिले में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
23 साल की उम्र में बनी IPS
मध्य प्रदेश के भोपाल की रहने वाली लिपि नागयाच ने बेहद कम उम्र में यूपीएससी परीक्षा पास कर प्रशासनिक सेवा में जगह बनाई। उन्होंने वर्ष 2022 की UPSC परीक्षा में ऑल इंडिया 140वीं रैंक हासिल कर IPS सेवा प्राप्त की थी।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि भी मजबूत
लिपि नागयाच ने पॉलिटिकल साइंस में एमए और बीएड किया है। उनकी शैक्षणिक योग्यता और प्रशासनिक समझ को देखते हुए उन्हें तेजतर्रार अधिकारियों में गिना जाता है। वाराणसी में उनकी नियुक्ति के बाद माना जा रहा है कि पुलिसिंग और कानून व्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी।