BHU में मानवता के लिए आगे आए युवा, विश्वनाथ मंदिर परिसर में किया रक्तदान
Varanasi : काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के विश्वनाथ मंदिर (VT) परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। माया फाउंडेशन और द ह्यूमेन फाउंडेशन के संयुक्त सहयोग से आयोजित शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता में सहयोग करने के साथ लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूक करना रहा।
शिविर में रक्तदाताओं के साथ सामाजिक कार्यकर्ताओं, स्वयंसेवकों और दोनों संस्थाओं के सदस्यों ने भाग लिया। इस दौरान लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर दूसरों को भी इस अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।
‘सामूहिक सेवा-भाव की सफलता’
कार्यक्रम के बाद माया फाउंडेशन के फाउंडर एवं ट्रस्टी कृष्णा चौबे ने रक्तदाताओं, अतिथियों, स्वयंसेवकों, सहयोगियों और आयोजन से जुड़े लोगों का आभार जताया।
उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग, मेहनत और टीम भावना से शिविर का आयोजन संभव हो सका। यह किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि सामूहिक सेवा-भाव और सहयोग की सफलता है। उन्होंने कहा कि “आप सभी इस संस्था की असली ताकत हैं।”
आयोजकों ने रक्तदान के माध्यम से लोगों को “रक्तदान करें, जीवन बचाएं” का संदेश देते हुए भविष्य में भी इस तरह के सामाजिक अभियानों को जारी रखने की बात कही।