{"vars":{"id": "130921:5012"}}

भेलूपुर पुलिस की बड़ी सफलता: चोरी के आभूषणों समेत तीन गिरफ्तार, एक महिला भी शामिल

 

Varanasi : चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत भेलूपुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने तीन आरोपियों, जिनमें दो पुरुष और एक महिला शामिल हैं, को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से सोने-चांदी के कीमती आभूषणों का बड़ा जखीरा बरामद किया गया है।

पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई 23 अक्टूबर 2025 को थाना भेलूपुर क्षेत्र में की गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आशीष उर्फ गोलू साहनी (18 वर्ष) निवासी सिकंदरपुर, चकिया, जिला चंदौली; विपिन सेठ (45 वर्ष) निवासी बी-22/81 खोजवां, थाना भेलूपुर, वाराणसी और एक महिला अभियुक्ता (19 वर्ष) के रूप में हुई है।

मामला मु.अ.सं. 419/2025, धारा 305/331(1)/317(2)/317(5) बीएनएस थाना भेलूपुर से संबंधित है। पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर की गई इस कार्रवाई में आरोपियों के पास से बड़ी मात्रा में चोरी किए गए सोने व चांदी के आभूषण बरामद हुए हैं।

सोने के मंगलसूत्र, चैन, लाकेट, झुमके, अंगूठियां, मांगटीका, बाली और नथिया, जबकि चांदी की पायल, बिछिया, करधन आदि भी बरामद किए गए हैं। कुल मिलाकर 20 से अधिक कीमती आभूषण जब्त किए गए हैं।

प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार त्रिपाठी, उप निरीक्षक विकास कुमार मिश्र (चौकी प्रभारी दुर्गाकुंड), महिला उप निरीक्षक रश्मि, कांस्टेबल सुमित शाही और कांस्टेबल सूरज भारती शामिल रहे।