लखनऊ में सड़क किनारे मिला महिला का खून से लथपथ शव, हाथ बंधे, सिर पर गंभीर चोट
Updated: Apr 9, 2026, 10:39 IST
लखनऊ। राजधानी के काकोरी थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक सनसनीखेज मामला सामने आया, जहां मदारपुर गांव के बाहर सड़क किनारे एक महिला का खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शव की हालत देख कर हत्या की आशंका जताई जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, मदारपुर-पुरैना मार्ग पर खुले मैदान में राहगीरों की नजर शव पर पड़ी। इसके बाद देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
हाथ बंधे, सिर पर गंभीर चोट
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, महिला के हाथ बंधे हुए थे और सिर पर गहरी चोट के निशान थे। शव पर एक कपड़ा डाला गया था, जो पूरी तरह खून से सना हुआ था। आसपास महिला के कपड़े भी अस्त-व्यस्त हालत में मिले, जिससे घटना को लेकर कई तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं।
शिनाख्त अब तक नहीं
पुलिस के अनुसार, मृतका की उम्र करीब 30 से 32 वर्ष के बीच लग रही है और उसने नाइट वियर पहन रखा था। हालांकि, आसपास के ग्रामीणों ने शव की पहचान करने से इनकार कर दिया है। फिलहाल पुलिस मृतका की शिनाख्त कराने में जुटी हुई है।
जांच में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जरूरी साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
इस वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और लोग इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं।