बर्थडे पार्टी में 3 दोस्तों की हत्या का मुख्य आरोपी जीतू पुलिस मुठभेड़ में ढेर, 50 हजार का था इनामी
Updated: Apr 30, 2026, 09:42 IST
बुलंदशहर में तीन दोस्तों की हत्या के मुख्य आरोपी जीतू सैनी को गुरुवार सुबह पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया। 50 हजार रुपए के इनामी आरोपी पर पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें उसे तीन गोलियां लगीं। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
मुठभेड़ खुर्जा थाना क्षेत्र में हुई, जो जिला मुख्यालय से करीब 35 किलोमीटर दूर है।
स्कूटी रोकने पर पुलिस पर की फायरिंग
दिनेश कुमार सिंह के अनुसार, पुलिस की छह टीमें आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही थीं। गुरुवार सुबह पुलिस ने स्कूटी सवार दो बदमाशों को रोकने की कोशिश की।
पुलिस के मुताबिक, खुद को घिरता देख बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में जीतू सैनी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पहले सीएचसी और फिर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
मुठभेड़ में इंस्पेक्टर मो. असलम और हेड कॉन्स्टेबल मोहित मलिक घायल हुए हैं। वहीं दो सिपाहियों की बुलेटप्रूफ जैकेट में गोली लगी।
बर्थडे पार्टी में हुई थी ट्रिपल मर्डर की वारदात
25 अप्रैल की रात RJS फिटनेस जिम में जीतू सैनी की बर्थडे पार्टी चल रही थी। इसी दौरान उसके दोस्त अमरदीप ने मजाक में उसके चेहरे पर केक लगा दिया। बताया गया कि इसी बात पर जीतू भड़क गया और उसने फायरिंग कर दी। गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई थी।
मृतकों में भाजपा सभासद संजय सैनी के भाई मनीष, भतीजे आकाश और चचेरे भाई अमरदीप शामिल थे।
पहले भी तीन आरोपी हो चुके गिरफ्तार
पुलिस इससे पहले इस मामले में मयंक सैनी, रिंकू सैनी और भारत सैनी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर चुकी है।
मृतक की बहन बोली- ‘मुझे तसल्ली मिली’
मृतक अमरदीप की बहन राधा ने पुलिस कार्रवाई पर संतोष जताते हुए कहा कि उन्हें इंसाफ मिला है। उन्होंने पुलिस और योगी आदित्यनाथ सरकार की कार्रवाई की सराहना की।