झांसी में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 3 साल के बेटे की हत्या कर खुद दी जान
Apr 25, 2026, 09:58 IST
झांसी के ढिमरपुरा गांव के रक्सा थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पिता ने अपने 3 साल के मासूम बेटे की गला रेतकर हत्या कर दी और इसके बाद खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
शादी से लौटने के बाद की वारदात
बताया जा रहा है कि आरोपी देर रात पड़ोस में आयोजित एक शादी समारोह से लौटा था। वह शराब के नशे में था। घर पहुंचने के बाद उसने अपनी पत्नी के पास सो रहे बेटे को उठाया और दूसरे कमरे में ले गया।
इसके बाद उसने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया और वारदात को अंजाम दिया।
पत्नी ने खिड़की से देखा खौफनाक मंजर
रात करीब 2 बजे पत्नी की नींद खुली तो बच्चा बिस्तर पर नहीं था। उसने पति को आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। जब कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो उसने खिड़की से अंदर झांका।
अंदर का दृश्य देखकर उसके होश उड़ गए। कमरे में बच्चे का शव जमीन पर पड़ा था, जबकि उसका पति फंदे से लटका हुआ था।
पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आत्महत्या व हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।