{"vars":{"id": "130921:5012"}}

Varanasi : रवींद्रपुरी इलाके में सड़क किनारे मिला युवक का शव, 2 दिनों से था लापता
 

 

वाराणसी। भेलूपुर थाना क्षेत्र के रवींद्रपुरी इलाके में आचार्य रामचंद्र शुक्ल चौराहा के पास गुरुवार की शाम सड़क किनारे एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। राहगीरों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

मृतक की पहचान जेब से मिले वोटर आईडी कार्ड के आधार पर शिव प्रसाद विश्वकर्मा (34) के रूप में हुई। वह रामनगर थाना क्षेत्र के रस्तापुर गांव निवासी गोपाल विश्वकर्मा का पुत्र था। जानकारी के अनुसार, शिव प्रसाद लंबे समय से शराब की लत से परेशान था और इसी कारण उसका पत्नी से विवाद चल रहा था। दोनों के बीच अलगाव भी हो चुका था। उनका एक बेटा है।

शिव प्रसाद कश्मीरी गंज इलाके में लकड़ी के खिलौने बनाने का काम करता था और वहीं किराए के कमरे में रहता था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।