{"vars":{"id": "130921:5012"}}

कई लग्जरी गाड़ियां, दुबई, UK समेत कई देशों में रेस्टोरेंट...सिर्फ सिंगर नहीं, सफल बिजनेसवुमन भी थी आशा भोसले, जानें नेटवर्थ

 
मुंबई: हिंदी सिनेमा की दिग्गज गायिका Asha Bhosle अब हमारे बीच नहीं रहीं। 92 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। बीती रात 11 अप्रैल को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के Breach Candy Hospital में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।

करीब आठ दशकों तक अपनी सुरीली आवाज से लोगों के दिलों पर राज करने वाली आशा भोसले ने हिंदी सिनेमा को हजारों यादगार गाने दिए। उनकी गायकी का जादू पीढ़ियों तक लोगों को बांधे रहा।

सिर्फ सिंगर नहीं, सफल बिजनेसवुमन भी थीं

आशा भोसले केवल गायन तक सीमित नहीं थीं, बल्कि उन्होंने बिजनेस की दुनिया में भी अपनी खास पहचान बनाई। उनके नाम से दुबई, यूके और कुवैत समेत कई देशों में रेस्टोरेंट चेन चलती है, जिसकी शुरुआत साल 2002 में दुबई से हुई थी। यह आज एक इंटरनेशनल डाइनिंग ब्रांड के रूप में स्थापित हो चुका है।

 लग्जरी लाइफस्टाइल और करोड़ों की संपत्ति

आशा भोसले अपनी आलीशान जिंदगी के लिए भी जानी जाती थीं। उनके पास कई महंगी लग्जरी गाड़ियां और हीरे-जवाहरात का शानदार कलेक्शन था। उनके पहनावे और ज्वेलरी का अंदाज हमेशा क्लासी और खास होता था।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी कुल संपत्ति करीब 200 से 250 करोड़ रुपये के बीच आंकी जाती है।