PM Modi Navratri Fast : नवरात्रि में प्रधानमंत्री का ‘एक फल नियम’, जानें 9 दिन के उपवास और उनकी स्पेशल डाइट
PM Modi Navratri Fast : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नवरात्रि के दौरान लगातार 9 दिन उपवास रखते हैं और यह सिलसिला वो पिछले करीब 50-55 सालों से निभा रहे हैं। हाल ही में अमेरिकी पॉडकास्टर लेक्स फ्रिडमैन से बातचीत में पीएम ने अपने उपवास के बारे में विस्तार से बताया था। आइए जानते है कि हमारे देश के प्रधानमंत्री नवरात्रि के 9 दिन कैसे उपवास (PM Modi Navratri Fast) रखते है उनकी डाइट कैसी होती है।
PM Modi Navratri Fast : 9 दिन एक ही फल
पीएम मोदी बताया कि उनके लिए उपवास सिर्फ भोजन त्याग नहीं, बल्कि आत्मिक अनुशासन और समर्पण का मार्ग है। मोदी जी ने कहा कि नवरात्रि के दौरान वो सिर्फ एक ही फल का सेवन करते हैं। उदाहरण के लिए, अगर उन्होंने पपीता चुना तो पूरे नौ दिन सिर्फ वही फल खाते हैं, और वो भी दिन में केवल एक बार। इसके अलावा, गरम पानी उनका मुख्य आहार रहता है।
उपवास का असली अर्थ
पीएम मोदी ने स्पष्ट किया कि उपवास का मतलब सिर्फ खाना न खाना नहीं है। यह एक आध्यात्मिक और वैज्ञानिक प्रक्रिया है, जो शरीर और मन दोनों को अनुशासित करती है। उनका मानना है कि उपवास आत्मनियंत्रण और आत्मचिंतन का माध्यम है।
तैयारी और अनुशासन
प्रधानमंत्री ने बताया कि उपवास शुरू करने से पहले वे 5-7 दिन तक शरीर को तैयार करते हैं। इस दौरान योग, पारंपरिक पद्धतियाँ और अधिक पानी पीने से डिटॉक्स की प्रक्रिया अपनाई जाती है। उनके अनुसार, उपवास के दौरान वे पूरी जिम्मेदारियों को सामान्य तरीके से निभाते हैं, चाहे विदेशी नेताओं से मुलाकात हो या सरकारी कामकाज।
पहली बार का अनुभव
मोदी जी ने स्कूली दिनों को याद करते हुए बताया कि गोरक्षा आंदोलन के दौरान उनका पहला उपवास जीवन बदलने वाला साबित हुआ था। तब उन्हें महसूस हुआ कि उपवास केवल भूखे रहने का नाम नहीं, बल्कि यह एक विज्ञान है, जो नई चेतना और ऊर्जा प्रदान करता है।
इंद्रियों की शक्ति
पीएम मोदी ने कहा कि उपवास के दौरान इंसान की इंद्रियां कई गुना अधिक सक्रिय हो जाती हैं। स्वाद, गंध और दृष्टि की संवेदनशीलता बढ़ जाती है, जिससे विचारों में गहराई और सोच में नवीनता आती है। यही कारण है कि उपवास उनके लिए आत्मिक शक्ति और जीवन के अनुशासन का महत्वपूर्ण हिस्सा है।