MGKVP के छात्रों के लिए 3 बडे़ अपडेट: एडमिशन डेट और लाइब्रेरी टाइम बढ़ा, परीक्षा की नई तारीख हुई जारी
Jun 15, 2026, 21:14 IST
वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ प्रशासन ने छात्रों के हित में प्रवेश, परीक्षा और पुस्तकालय व्यवस्था से जुड़े तीन महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं। इन निर्णयों से हजारों विद्यार्थियों को सीधा लाभ मिलेगा।
स्नातक प्रवेश आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी
शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 17 जून कर दी गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार समर्थ पोर्टल के माध्यम से आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को अतिरिक्त अवसर प्रदान किया गया है।
कुलसचिव डॉ. सुनीता पाण्डेय ने बताया कि कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी के निर्देश पर यह निर्णय लिया गया है, ताकि अधिक से अधिक छात्र आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकें।
21 जून को होगी बी.ए. एल-एल.बी. की मौखिक परीक्षा
विधि विभाग में बी.ए. एल-एल.बी. अष्टम सेमेस्टर के विद्यार्थियों की मौखिक परीक्षा 21 जून को सुबह 10 बजे से आयोजित की जाएगी। विभागाध्यक्ष एवं संकायाध्यक्ष प्रो. रंजन कुमार ने बताया कि परीक्षा में शामिल होने वाले सभी विद्यार्थियों को अपनी प्रैक्टिकल ट्रेनिंग फाइल साथ लानी होगी। फाइल प्रस्तुत नहीं करने वाले छात्रों की मौखिक परीक्षा नहीं कराई जाएगी।
सुबह 8 से रात 8 बजे तक खुली रहेगी साइबर लाइब्रेरी
विद्यार्थियों को बेहतर अध्ययन सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से डॉ. भगवान दास केंद्रीय पुस्तकालय के प्रथम तल स्थित साइबर लाइब्रेरी एवं अध्ययन कक्ष के संचालन समय में विस्तार किया गया है। अब छात्र सुबह 8 बजे से शाम 8 बजे तक लाइब्रेरी की सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे। यह व्यवस्था अवकाश के दिनों को छोड़कर नियमित रूप से लागू रहेगी।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों से समयसीमा के भीतर सभी आवश्यक कार्य पूरे करने और उपलब्ध सुविधाओं का अधिकतम लाभ उठाने की अपील की है।