{"vars":{"id": "130921:5012"}}

AFCAT 02/2026 रिजल्ट जारी! कटऑफ भी आया, ऐसे चेक करें अपना स्कोर और AFSB स्टेटस
 

 

भारतीय वायु सेना (IAF) ने AFCAT 02/2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। वायु सेना सामान्य प्रवेश परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब आधिकारिक पोर्टल पर अपना परिणाम और कटऑफ देख सकते हैं। उम्मीदवार अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड के जरिए लॉगिन कर यह भी जांच सकते हैं कि वे भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण यानी AFSB के लिए योग्य हुए हैं या नहीं।

GATE स्कोर वालों के लिए भी मौका

ग्राउंड ड्यूटी (टेक्निकल) से जुड़े पदों के लिए निर्धारित न्यूनतम GATE कटऑफ हासिल करने वाले उम्मीदवार GATE स्कोर एंट्री के माध्यम से AFSB चरण के लिए आगे बढ़ सकते हैं। खास बात यह है कि GATE स्कोर एंट्री के जरिए चयनित उम्मीदवारों को AFCAT लिखित परीक्षा पास करना अनिवार्य नहीं होगा।

कई चरणों में होगा चयन

AFCAT भर्ती प्रक्रिया में उम्मीदवारों का चयन कई चरणों के आधार पर किया जाता है। सबसे पहले AFCAT लिखित परीक्षा आयोजित होती है, जिसमें सामान्य ज्ञान, अंग्रेजी, गणित, रीजनिंग और सैन्य जागरूकता से जुड़े प्रश्न पूछे जाते हैं।

इसके बाद योग्य उम्मीदवारों को एयर फोर्स सिलेक्शन बोर्ड (AFSB) के लिए बुलाया जाता है। AFSB प्रक्रिया में मानसिक क्षमता परीक्षण, ग्रुप टास्क और व्यक्तिगत इंटरव्यू जैसे चरण शामिल होते हैं। फ्लाइंग ब्रांच के उम्मीदवारों के लिए पायलट एप्टीट्यूड टेस्ट भी लिया जाता है।

सभी चयन चरण पूरे होने के बाद उम्मीदवारों का मेडिकल परीक्षण किया जाता है। अंतिम चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा।

इन शाखाओं में होगी भर्ती

AFCAT 02/2026 के जरिए भारतीय वायु सेना की विभिन्न शाखाओं में पुरुष और महिला उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। इनमें शामिल हैं:

  • फ्लाइंग ब्रांच
  • ग्राउंड ड्यूटी (टेक्निकल)
  • ग्राउंड ड्यूटी (नॉन-टेक्निकल)
  • NCC स्पेशल एंट्री
  • GATE स्कोर एंट्री

ऐसे चेक करें AFCAT 02/2026 रिजल्ट

  • सबसे पहले आधिकारिक AFCAT पोर्टल afcat.edcil.co.in पर जाएं।
  • होमपेज पर Candidate Login के विकल्प पर क्लिक करें।
  • इसके बाद AFCAT 02/2026 Login विकल्प चुनें।
  • अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज कर लॉगिन करें।
  • स्क्रीन पर आपका AFCAT 02/2026 रिजल्ट दिखाई देगा।
  • अपनी क्वालिफाइंग स्टेटस और अन्य विवरण ध्यान से जांचें।
  • रिजल्ट और स्कोरकार्ड डाउनलोड कर भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।