{"vars":{"id": "130921:5012"}}

भारतीय वायुसेना में अग्निवीर वायु भर्ती शुरू, 26 जुलाई तक करें आवेदन; जानें योग्यता, आयु सीमा और पूरी प्रक्रिया
 

 

नई दिल्ली। भारतीय वायुसेना (Indian Air Force) में शामिल होकर देश सेवा का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। एयरफोर्स ने अग्निवीर वायु (INTAKE 02/2027) भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके साथ ही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 26 जुलाई 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

शैक्षणिक योग्यता

भर्ती के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से गणित, भौतिकी और अंग्रेजी विषयों के साथ 12वीं कक्षा में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।

इसके अलावा निम्न अभ्यर्थी भी आवेदन के पात्र होंगे—

मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल, कंप्यूटर साइंस, इंस्ट्रूमेंटेशन टेक्नोलॉजी आदि विषयों में इंजीनियरिंग डिप्लोमा धारक।
संबंधित ट्रेड में दो वर्षीय वोकेशनल कोर्स न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण अभ्यर्थी।

आयु सीमा

भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु 17.5 वर्ष से 21 वर्ष के बीच होनी चाहिए। अभ्यर्थी का जन्म 1 जुलाई 2005 से पहले और 2 जनवरी 2010 के बाद नहीं होना चाहिए।

शारीरिक मापदंड

महिला और पुरुष दोनों अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम लंबाई 152 सेंटीमीटर निर्धारित की गई है। हालांकि, आरक्षित एवं विशेष क्षेत्रों के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर जाएं।
  • होम पेज पर दिए गए Agniveervayu Intake 02/2027 आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • नए उम्मीदवार पहले रजिस्ट्रेशन करें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद लॉग इन कर आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  • फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंटआउट भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।

आवेदन शुल्क

इस भर्ती में सभी वर्गों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 550 रुपये निर्धारित किया गया है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।

महत्वपूर्ण तिथि

ऑनलाइन आवेदन शुरू: जारी
आवेदन की अंतिम तिथि: 26 जुलाई 2026

भारतीय वायुसेना में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते अपना आवेदन पूरा कर लें।