{"vars":{"id": "130921:5012"}}

CAT 2026 के लिए आवेदन शुरू, 15 सितंबर तक करें अप्लाई; 29 नवंबर को होगी परीक्षा

 

नई दिल्ली। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) इंदौर ने कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया सोमवार, 3 अगस्त से शुरू कर दी है। एमबीए और अन्य प्रबंधन पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाकर 15 सितंबर 2026 शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।

29 नवंबर को होगी CAT 2026 परीक्षा

आईआईएम इंदौर द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, CAT 2026 परीक्षा 29 नवंबर 2026 को देशभर के लगभग 170 परीक्षा शहरों में कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के रूप में आयोजित की जाएगी। परीक्षा तीन सत्रों में होगी। उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड 4 नवंबर 2026 से डाउनलोड किए जा सकेंगे, जबकि परिणाम जनवरी 2027 के पहले सप्ताह में जारी होने की संभावना है। CAT 2026 का स्कोर 31 दिसंबर 2027 तक मान्य रहेगा।

कौन कर सकता है आवेदन?

CAT 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होना अनिवार्य है।

सामान्य, EWS और NC-OBC वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए स्नातक में कम से कम 50% अंक या समकक्ष CGPA होना चाहिए।
SC, ST और PwBD वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 45% अंक निर्धारित किए गए हैं।
अंतिम वर्ष के छात्र या जिनका स्नातक परिणाम अभी घोषित नहीं हुआ है, वे भी आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, प्रवेश के समय संबंधित संस्थान की पात्रता शर्तें पूरी करनी होंगी।
पांच परीक्षा शहरों का करना होगा चयन

आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को अपनी पसंद के पांच परीक्षा शहर चुनने होंगे। उपलब्धता के आधार पर इनमें से किसी एक शहर में परीक्षा केंद्र आवंटित किया जाएगा। यदि सभी चयनित शहरों में सीट उपलब्ध नहीं होगी, तो निकटतम शहर में केंद्र दिया जाएगा।

आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

फॉर्म भरने से पहले उम्मीदवारों को निम्नलिखित दस्तावेज तैयार रखने होंगे—

  • सक्रिय ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर
  • पिछले छह महीने के भीतर की सफेद बैकग्राउंड वाली पासपोर्ट साइज फोटो

स्कैन किया हुआ हस्ताक्षर

  • कक्षा 10 से स्नातक तक की शैक्षणिक जानकारी
  • आरक्षण या PwBD प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
  • कार्य अनुभव का विवरण (यदि हो)

आवेदन शुल्क

श्रेणी                                                                        आवेदन शुल्क                                                       
सामान्य / EWS / NC-OBC ₹2,700 
SC / ST / PwBD ₹1,350

उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क केवल एक बार जमा करना होगा, चाहे वे कितने भी IIM कार्यक्रमों का चयन करें। यह शुल्क नॉन-रिफंडेबल होगा।

ऐसे करें आवेदन

  • आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाएं।
  • New Candidate Registration पर क्लिक करें।
  • नाम, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर दर्ज कर रजिस्ट्रेशन करें।
  • OTP सत्यापित कर लॉगिन आईडी और पासवर्ड बनाएं।
  • लॉगिन कर आवेदन फॉर्म भरें।
  • व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी दर्ज करें।
  • फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक प्रमाणपत्र अपलोड करें।
  • यदि लागू हो तो कार्य अनुभव का विवरण भरें।
  • पसंद के IIM कार्यक्रम और पांच परीक्षा शहर चुनें।
  • आवेदन शुल्क जमा कर फॉर्म सबमिट करें।
  • भविष्य के लिए कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर सुरक्षित रख लें।