{"vars":{"id": "130921:5012"}}

CUET PG 2026 रिजल्ट को लेकर बड़ी अपडेट, 24 अप्रैल को जारी होगा स्कोरकार्ड

 

New Delhi : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित CUET PG 2026 परीक्षा का रिजल्ट 24 अप्रैल 2026 को जारी किया जाएगा। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/cuet-pg पर जाकर देख सकेंगे।

इस वर्ष CUET PG परीक्षा के लिए करीब 4 लाख उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था।

क्या है CUET PG?

CUET PG एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है, जिसके जरिए देश की केंद्रीय, राज्य और निजी विश्वविद्यालयों में पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्सेज में एडमिशन दिया जाता है। यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित (CBT) मोड में आयोजित होती है और इसमें बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) पूछे जाते हैं। इसमें नेगेटिव मार्किंग भी लागू होती है।

इस एकीकृत परीक्षा प्रणाली के कारण अब छात्रों को अलग-अलग विश्वविद्यालयों के लिए अलग प्रवेश परीक्षाएं नहीं देनी पड़तीं।

आंसर की और चैलेंज प्रक्रिया

NTA ने 11 अप्रैल 2026 को आंसर की चैलेंज विंडो खोली थी। उम्मीदवार प्रति प्रश्न 200 रुपये शुल्क देकर आपत्ति दर्ज करा सकते थे। यदि किसी प्रश्न पर आपत्ति सही पाई जाती है, तो फाइनल आंसर की में संशोधन किया जाता है और उसी के आधार पर रिजल्ट तैयार किया जाता है।

ऐसे चेक करें रिजल्ट

- आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/cuet-pg पर जाएं

- “CUET PG 2026 Result” लिंक पर क्लिक करें

- एप्लिकेशन नंबर और जन्म तिथि/पासवर्ड दर्ज करें

- स्कोरकार्ड डाउनलोड कर भविष्य के लिए सुरक्षित रखें

आगे की प्रक्रिया

रिजल्ट जारी होने के बाद भाग लेने वाली विश्वविद्यालयें अपने कटऑफ जारी करेंगी और उसके आधार पर काउंसलिंग एवं एडमिशन प्रक्रिया शुरू होगी। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे संबंधित विश्वविद्यालयों की वेबसाइट पर नियमित नजर बनाए रखें।

पिछले वर्ष की तुलना में इस बार परीक्षा में बड़ी संख्या में उम्मीदवार शामिल हुए हैं और रिजल्ट को लेकर छात्रों में उत्सुकता बढ़ गई है।