Coal India Recruitment 2026: कोल इंडिया में 276 पदों पर भर्ती, सैलरी 1.8 लाख तक, ऐसे करें अप्लाई
कोल इंडिया लिमिटेड ने माइनिंग ब्रांच में मैनेजमेंट ट्रेनी के 276 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और अंतिम तिथि 7 जून 2026 तय की गई है। चयन GATE-2025 स्कोर के आधार पर होगा। चयनित उम्मीदवारों को 1.80 लाख रुपये तक वेतन मिलेगा।
Coal India Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे इंजीनियरिंग युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) ने माइनिंग ब्रांच में मैनेजमेंट ट्रेनी (Management Trainee) के 276 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 7 जून 2026 निर्धारित की गई है।
इस भर्ती में चयन GATE-2025 स्कोर के आधार पर किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को 60 हजार रुपये से लेकर 1.80 लाख रुपये तक वेतन दिया जाएगा।
कौन कर सकता है आवेदन?
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से माइनिंग इंजीनियरिंग में BE/BTech की डिग्री होना अनिवार्य है। साथ ही न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक होना जरूरी है।
इसके अलावा अभ्यर्थी के पास GATE-2025 का वैध स्कोर कार्ड भी होना चाहिए। एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को शैक्षिक योग्यता में 5 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।
आयु सीमा और छूट
भर्ती के लिए अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष तय की गई है। आयु की गणना 30 अप्रैल 2026 के आधार पर की जाएगी।
आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी-
- एससी / एसटी वर्ग : 5 वर्ष
- ओबीसी वर्ग : 3 वर्ष
- दिव्यांग अभ्यर्थी : 10 वर्ष
आवेदन शुल्क कितना है?
सामान्य और अन्य वर्गों के उम्मीदवारों को 1180 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। जबकि एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन पूरी तरह निशुल्क रखा गया है।
फीस का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से ऑनलाइन किया जा सकेगा।
चयन कैसे होगा?
कोल इंडिया लिमिटेड ने स्पष्ट किया है कि भर्ती प्रक्रिया में किसी लिखित परीक्षा का आयोजन नहीं किया जाएगा। उम्मीदवारों का चयन सीधे GATE-2025 में प्राप्त अंकों की मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा।
ऐसे करें आवेदन
- उम्मीदवार आवेदन करने के लिए कोल इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट www.coalindia.in पर जाएं।
- इसके बाद होमपेज पर दिए गए “Career With CIL” सेक्शन पर क्लिक करें। फिर “Jobs at Coal India” विकल्प चुनें।
- अब “Recruitment of Management Trainees on the basis of GATE-2025 Score” नोटिफिकेशन खोलें और पूरी जानकारी ध्यान से पढ़ लें।
- इसके बाद आवेदन पोर्टल लिंक पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें और जरूरी दस्तावेज अपलोड कर आवेदन सबमिट कर दें।
युवाओं के लिए बड़ा अवसर
PSU सेक्टर में नौकरी पाने का सपना देख रहे माइनिंग इंजीनियरिंग के छात्रों के लिए यह भर्ती सुनहरा अवसर मानी जा रही है। खास बात यह है कि भर्ती सीधे GATE स्कोर के आधार पर होगी, जिससे योग्य उम्मीदवारों को बेहतर मौका मिलने की उम्मीद है।