CSEET जनवरी 2026 रिजल्ट जारी, अभी अपना स्कोरकार्ड देखें
New Delhi : कंपनी सेक्रेटरी बनने का सपना देख रहे हजारों छात्रों के लिए सोमवार का दिन अहम रहा। इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) ने कंपनी सेक्रेटरी एग्जीक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट (CSEET) जनवरी 2026 का परिणाम 20 जनवरी 2026 को दोपहर 2 बजे जारी कर दिया। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब अपना रिजल्ट आईसीएसआई की आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाकर देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
रिजल्ट जारी होते ही वेबसाइट पर इसे देखने और डाउनलोड करने का लिंक सक्रिय कर दिया गया। छात्र अपने आवेदन नंबर और जन्म तिथि की मदद से लॉग इन कर अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं। इस बार रिजल्ट के साथ विषयवार अंक विवरण भी जारी किया गया है, जिससे उम्मीदवारों को अपने प्रदर्शन का बेहतर आकलन करने में मदद मिलेगी।
कब हुई थी परीक्षा
ICSI ने CSEET जनवरी 2026 का आयोजन 10 और 12 जनवरी 2026 को किया था। यह परीक्षा ऑनलाइन रिमोट-प्रॉक्टर्ड मोड में आयोजित की गई थी, यानी उम्मीदवार अपने घर से ही परीक्षा में शामिल हुए थे। संस्थान के अनुसार परीक्षा शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराई गई।
परीक्षा से जुड़ी अहम जानकारी
- परीक्षा का नाम: कंपनी सचिव कार्यकारी प्रवेश परीक्षा (CSEET)
- आयोजन संस्था: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI)
- शैक्षणिक सत्र: 2026–27
- परीक्षा तिथि: 10 और 12 जनवरी 2026
- परीक्षा मोड: ऑनलाइन (रिमोट प्रॉक्टर्ड)
- आधिकारिक वेबसाइट: icsi.edu
ई-मार्कशीट केवल ऑनलाइन उपलब्ध
ICSI ने स्पष्ट किया है कि CSEET जनवरी 2026 की ई-रिजल्ट-कम-मार्कशीट रिजल्ट जारी होते ही वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। किसी भी उम्मीदवार को मार्कशीट की हार्ड कॉपी डाक से नहीं भेजी जाएगी। इसलिए छात्रों को सलाह दी गई है कि वे समय रहते अपनी ई-मार्कशीट डाउनलोड कर सुरक्षित रखें।
ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट और मार्कशीट
- सबसे पहले icsi.edu पर जाएं।
- होमपेज पर ‘STUDENT’ टैब पर क्लिक करें।
- CSEET से जुड़ा विकल्प चुनें।
- ‘CSEET Examination Result – January 2026’ लिंक पर क्लिक करें।
- अपना आवेदन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
- सबमिट करते ही स्क्रीन पर रिजल्ट और ई-मार्कशीट दिख जाएगी।
- इसे डाउनलोड कर प्रिंट या डिजिटल कॉपी सुरक्षित रखें।