{"vars":{"id": "130921:5012"}}

GATE 2026 का रिजल्ट जारी, जानें स्टेप-बाय-स्टेप कैसे करें चेक

 

New Delhi : इंजीनियरिंग के छात्रों के लिए बड़ी खबर है। ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2026 का परिणाम जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल हुए लाखों उम्मीदवार अब अपना रिजल्ट आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से चेक कर सकते हैं। 

इस वर्ष इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिं 7, 8, 14 और 15 फरवरी को किया गया था। परीक्षा समाप्त होने के बाद से ही अभ्यर्थी परिणाम का इंतजार कर रहे थे, जो अब खत्म हो गया है।

GOAPS पोर्टल पर ऐसे देखें रिजल्ट

उम्मीदवार GOAPS पोर्टल पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थियों को अपना एनरोलमेंट आईडी और पासवर्ड दर्ज कर लॉगिन करना होगा। लॉगिन करने के बाद स्क्रीन पर उनका स्कोर और अन्य जरूरी जानकारी दिखाई देगी। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे अपना रिजल्ट डाउनलोड कर उसकी एक कॉपी सुरक्षित रख लें, ताकि आगे की प्रक्रिया में किसी प्रकार की समस्या न हो।

पहले जारी हुई थी फाइनल आंसर की

रिजल्ट जारी होने से पहले परीक्षा की फाइनल आंसर की भी जारी कर दी गई थी। यह आंसर की उम्मीदवारों द्वारा दर्ज कराई गई आपत्तियों की जांच के बाद प्रकाशित की गई थी, जिसे अंतिम माना जाएगा।