{"vars":{"id": "130921:5012"}}

IAF Agniveer Recruitment: भारतीय वायुसेना अग्निवीर वायु भर्ती 2025 नोटिफिकेशन जारी, 11 जुलाई से आवेदन

 

IAF Agniveer Recruitment: भारतीय वायुसेना ने अग्निपथ वायु अग्निवीर भर्ती 2025 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 11 जुलाई 2025 से शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।

परीक्षा की तारीख 25 सितंबर 2025 निर्धारित की गई है। यह भर्ती अविवाहित पुरुष और महिला उम्मीदवारों के लिए है, जिन्हें 4 साल के लिए Agniveer वायु के रूप में सेवा का अवसर मिलेगा। सेवा निधि योजना के तहत 4 साल की सेवा के बाद उम्मीदवारों को लगभग 10.08 लाख रुपये मिलेंगे।

शैक्षिक योग्यता

  • इंटरमीडिएट (12वीं) गणित, भौतिकी और अंग्रेजी में न्यूनतम 50% अंकों के साथ।
  • मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल, कंप्यूटर साइंस, इंस्ट्रूमेंटेशन टेक्नोलॉजी या आईटी में 3 वर्षीय डिप्लोमा के साथ
  • न्यूनतम 50% अंक।
  • भौतिकी और गणित के साथ 2 साल का वोकेशनल कोर्स, जिसमें कुल 50% अंक और अंग्रेजी में 50% अंक हों।

आयु सीमा

Agniveer उम्मीदवार की आयु 17.5 से 21 वर्ष के बीच होनी चाहिए। जन्म तिथि 1 जनवरी 2005 से 1 जनवरी 2008 के बीच होनी चाहिए। आयु में छूट भारतीय वायुसेना अग्निवीर वायु इंटेक 1/2026 के नियमों के अनुसार दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया

  • लिखित परीक्षा
  • शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीएसटी/पीईटी)
  • दस्तावेज सत्यापन
  • चिकित्सा परीक्षण
  • मेरिट सूची

    वेतन संरचना
  • पहला वर्ष: 30,000 रुपये
  • दूसरा वर्ष: 33,000 रुपये
  • तीसरा वर्ष: 36,500 रुपये
  • चौथा वर्ष: 40,000 रुपये

    आवेदन प्रक्रिया

    • आधिकारिक वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर जाएं।
    • न्यू रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
    • नाम और पासवर्ड के साथ लॉग इन करें।
    • फॉर्म में पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और अन्य आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
    • आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
    • फॉर्म का प्रीव्यू चेक कर सबमिट करें और इसका प्रिंटआउट निकालकर रखें।

    उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें और समय पर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।