भारतीय वायु सेना में अग्निवीर वायु म्यूजिशियन भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 20 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन
नई दिल्ली। भारतीय वायु सेना में शामिल होने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर वायु म्यूजिशियन इंटेक के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए जल्द ही ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
अग्निवीर वायु म्यूजिशियन इंटेक के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 20 जुलाई 2026 से शुरू होगी। उम्मीदवार 2 अगस्त 2026 तक आवेदन करने के साथ-साथ आवेदन शुल्क भी जमा कर सकेंगे।
कौन कर सकता है आवेदन?
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का जन्म 1 जनवरी 2005 से 1 जुलाई 2009 के बीच होना चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कक्षा 10वीं या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना जरूरी है।
कैसे करें आवेदन?
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट iafrecruitment.edcil.co.in पर जाना होगा। इसके बाद वेबसाइट के होमपेज पर Online Registration के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
अब उम्मीदवार मांगी गई सभी जरूरी जानकारी ध्यानपूर्वक दर्ज करें। इसके बाद आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड कर आवेदन शुल्क का भुगतान करें। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद उम्मीदवार फॉर्म का प्रिंट आउट जरूर निकालकर सुरक्षित रख लें।