{"vars":{"id": "130921:5012"}}

JEE Main 2026: सेशन-2 परीक्षा से पहले जल्द जारी होगी सिटी स्लिप, ऐसे मिलेगी जानकारी

 

New Delhi : इंजीनियरिंग की पढ़ाई का सपना देखने वाले लाखों छात्रों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। JEE Main 2026 के सेशन-2 की परीक्षा से पहले उम्मीदवारों की एग्जाम सिटी स्लिप जल्द जारी की जा सकती है। इस स्लिप के जरिए छात्रों को पहले ही यह पता चल जाता है कि उनका परीक्षा केंद्र किस शहर में होगा, जिससे यात्रा और रहने की योजना बनाना आसान हो जाता है। परीक्षा आयोजित कराने वाली एजेंसी NTA इसे अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी करेगी, जहां से उम्मीदवार इसे डाउनलोड कर सकेंगे।

कब होगी JEE Main Session-2 परीक्षा

JEE Main 2026 के परीक्षा कैलेंडर के अनुसार सेशन-2 की परीक्षा 2 अप्रैल से 9 अप्रैल 2026 के बीच आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा देश के विभिन्न शहरों में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर कराई जाएगी। हर साल की तरह इस बार भी लाखों छात्र परीक्षा में शामिल होंगे। ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा से जुड़ी हर अपडेट के लिए NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित नजर बनाए रखें।

कब जारी हो सकती है सिटी स्लिप

आमतौर पर National Testing Agency परीक्षा से करीब 10 से 15 दिन पहले सिटी स्लिप जारी करता है। पिछले वर्षों के पैटर्न को देखते हुए संभावना है कि 15 मार्च से 21 मार्च 2026 के बीच यह स्लिप जारी हो सकती है। इस सिटी स्लिप में उम्मीदवारों को सिर्फ परीक्षा का शहर बताया जाता है, जबकि परीक्षा केंद्र का पूरा पता एडमिट कार्ड में दिया जाता है।