JEE Main 2026 Result 20 अप्रैल को संभावित, 23 अप्रैल से JEE Advanced के लिए आवेदन शुरू
नई दिल्ली। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित JEE Main 2026 परीक्षा के नतीजे 20 अप्रैल को जारी होने की संभावना है। इस वर्ष जनवरी और अप्रैल दोनों सत्रों में शामिल हुए उम्मीदवारों के बीच बेहतर (बेस्ट) स्कोर के आधार पर अंतिम मेरिट सूची तैयार की जाएगी।
JEE Main 2026 में सफल होने वाले शीर्ष 2.5 लाख अभ्यर्थियों को JEE Advanced 2026 में बैठने का मौका मिलेगा। JEE Advanced के लिए आवेदन प्रक्रिया 23 अप्रैल से शुरू होगी।
इस वर्ष JEE Advanced परीक्षा का आयोजन आईआईटी रुड़की द्वारा 17 मई को कराया जाएगा, जबकि इसका रिजल्ट 1 जून को घोषित किया जाएगा।
NTA के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, JEE Main 2026 के अप्रैल सत्र की परीक्षा 2 से 8 अप्रैल के बीच भारत सहित विदेश के 14 शहरों में आयोजित की गई थी। इस सत्र में कुल 11.23 लाख उम्मीदवार शामिल हुए, जबकि जनवरी सत्र में 11.06 लाख अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी।
परीक्षा से जुड़े सभी प्रश्न पत्र 9 अप्रैल को सार्वजनिक डोमेन में उपलब्ध करा दिए जाएंगे। वहीं, पेपर-1 की उत्तर कुंजी 11 अप्रैल को जारी होगी। उम्मीदवार उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं, जिसके लिए प्रति प्रश्न 200 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है।