{"vars":{"id": "130921:5012"}}

JIPMAT 2025: पंजीकरण शुरू, आवेदन शुल्क और परीक्षा तिथि जारी, 26 अप्रैल को होगा एग्जाम

 

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने संयुक्त एकीकृत कार्यक्रम प्रबंधन प्रवेश परीक्षा (JIPMAT) 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट exam.nta.ac.in/JIPMAT/ पर जाकर 10 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा, आवेदन में सुधार करने के लिए 13 से 15 मार्च तक सुधार विंडो खुली रहेगी।

26 अप्रैल को होगी परीक्षा
JIPMAT 2025 परीक्षा 26 अप्रैल को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा 150 मिनट की होगी, जिसमें MCQ आधारित प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा का आयोजन दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगा।

ऑनलाइन ही करना होगा आवेदन और शुल्क भुगतान
उम्मीदवारों को ध्यान देना होगा कि आवेदन पत्र और शुल्क केवल ऑनलाइन मोड में ही स्वीकार किए जाएंगे। किसी अन्य माध्यम से भेजे गए आवेदन पत्रों को मान्यता नहीं दी जाएगी। साथ ही, पंजीकरण के दौरान दिए गए ईमेल और मोबाइल नंबर सही होने चाहिए, क्योंकि परीक्षा से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारियां इन्हीं के माध्यम से साझा की जाएंगी।

JIPMAT 2025: आवेदन शुल्क
आवेदन शुल्क श्रेणी के अनुसार अलग-अलग निर्धारित किया गया है:

  • SC/ST/PWD/EWS/ट्रांसजेंडर: ₹1000
  • सामान्य/OBC (NCL): ₹2000
  • विदेशी उम्मीदवार: ₹10,000
  • आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि: 11 मार्च

JIPMAT 2025: ऐसे करें आवेदन

  1. आधिकारिक वेबसाइट Exams.nta.ac.in/JIPMAT पर जाएं।
  2. होमपेज पर उपलब्ध रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
  3. रजिस्टर करें और लॉग इन करें।
  4. आवश्यक जानकारी भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  5. शुल्क का भुगतान करें और आवेदन फॉर्म सबमिट करें।
  6. भविष्य के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट लेकर सुरक्षित रखें।

JIPMAT परीक्षा के माध्यम से उम्मीदवार IIM जम्मू और IIM बोधगया में इंटीग्रेटेड प्रोग्राम इन मैनेजमेंट (IPM) में प्रवेश ले सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी अंतिम तिथि से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।