{"vars":{"id": "130921:5012"}}

NEET UG 2026 परीक्षा रद्द, दोबारा होगी परीक्षा; जांच CBI को सौंपी गई
 

 

नई दिल्ली। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने भारत सरकार की मंजूरी के बाद 3 मई 2026 को आयोजित NEET (UG) 2026 परीक्षा को रद्द करने का फैसला लिया है। इसके साथ ही परीक्षा को दोबारा आयोजित करने का निर्णय भी लिया गया है। नई परीक्षा तिथि और अन्य जानकारी जल्द जारी की जाएगी।

सरकार ने इस मामले में सामने आए आरोपों और अनियमितताओं की जांच सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (CBI) को सौंपने का फैसला किया है। बताया गया है कि NTA जांच एजेंसी को पूरा सहयोग देगा और जांच से जुड़ी सभी जरूरी सामग्री, रिकॉर्ड और अन्य सहायता उपलब्ध कराएगा।

NTA की ओर से यह भी स्पष्ट किया गया है कि दोबारा परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को नया रजिस्ट्रेशन कराने की आवश्यकता नहीं होगी। साथ ही छात्रों से कोई अतिरिक्त परीक्षा शुल्क भी नहीं लिया जाएगा।

वहीं, पहले जमा किया गया परीक्षा शुल्क छात्रों को वापस किया जाएगा। NTA अपने आंतरिक संसाधनों के जरिए दोबारा परीक्षा आयोजित करेगा। इस फैसले के बाद लाखों छात्रों और अभिभावकों के बीच चिंता और असमंजस का माहौल बना हुआ है।