राम मंदिर ट्रस्ट में CEO पद पर निकली भर्ती, 18 जुलाई तक करें आवेदन; जानिए योग्यता और शर्तें
अयोध्या। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने श्री राम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 18 जुलाई 2026 को शाम 4 बजे तक ई-मेल के माध्यम से अपना आवेदन भेज सकते हैं।
ट्रस्ट की ओर से जारी सूचना के अनुसार, आवेदन searchcommittee.srjbt@gmail.com पर भेजना होगा। इस पद के लिए 50 से 70 वर्ष आयु वर्ग के योग्य उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
कौन कर सकता है आवेदन?
CEO पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार का सनातनी हिंदू होना अनिवार्य है। साथ ही उसका सक्रिय रूप से पूजा-पाठ करने वाला होना भी आवश्यक है। चयन प्रक्रिया में वैष्णव परंपरा से जुड़े राम भक्तों को वरीयता दी जाएगी।
अनुभव और योग्यता
इस पद के लिए उम्मीदवार के पास किसी बड़े सार्वजनिक संगठन, सरकारी विभाग, संस्थान या कंपनी में कम से कम 20 वर्ष का प्रबंधकीय अनुभव होना चाहिए।
इसके अलावा उम्मीदवार को हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं का अच्छा ज्ञान होना आवश्यक है।
इन उम्मीदवारों को मिलेगी प्राथमिकता
ट्रस्ट ने स्पष्ट किया है कि ऐसे सेवानिवृत्त अधिकारी, जिन्होंने किसी मंदिर या हिंदू धार्मिक संस्थान में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी के रूप में कार्य किया हो, उन्हें चयन प्रक्रिया में विशेष प्राथमिकता दी जाएगी।
आवेदन की अंतिम तिथि
पद: मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO)
संस्था: श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट
आवेदन की अंतिम तिथि: 18 जुलाई 2026, शाम 4:00 बजे
आवेदन का माध्यम: ई-मेल
ई-मेल आईडी: searchcommittee.srjbt@gmail.com