{"vars":{"id": "130921:5012"}}

RRB Group D Exam Date 2026: ग्रुप-डी CBT-1 परीक्षा का शेड्यूल जारी, जानें कब आएगा एडमिट कार्ड
 

 

नई दिल्ली। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने ग्रुप-डी सीबीटी-1 परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने RRB Group-D भर्ती के लिए आवेदन किया है, वे अब 3 अगस्त से 21 अगस्त 2026 के बीच आयोजित होने वाली परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 22,195 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

कब होगी परीक्षा?

आरआरबी ग्रुप-डी सीबीटी-1 परीक्षा का आयोजन 3 अगस्त से 21 अगस्त 2026 के बीच किया जाएगा। परीक्षा में सामान्य विज्ञान, गणित, रीजनिंग और सामान्य जागरूकता से कुल 100 अंकों के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 90 मिनट निर्धारित की गई है।

परीक्षा में गलत उत्तर देने पर एक-तिहाई अंक की नेगेटिव मार्किंग लागू होगी। न्यूनतम उत्तीर्ण अंक इस प्रकार तय किए गए हैं:

  • सामान्य एवं EWS वर्ग: 40 प्रतिशत अंक
  • SC, ST एवं दिव्यांग वर्ग: 30 प्रतिशत अंक

एडमिट कार्ड और एग्जाम सिटी स्लिप

ग्रुप-डी सीबीटी-1 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से 4 दिन पहले जारी किए जाएंगे। उम्मीदवार RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

इसके अलावा, परीक्षा से 10 दिन पहले एग्जाम सिटी स्लिप भी जारी की जाएगी, जिससे उम्मीदवार अपने परीक्षा शहर और परीक्षा केंद्र से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

कितने पदों पर होगी भर्ती?

इस भर्ती अभियान के तहत विभिन्न पदों पर कुल 22,195 रिक्तियां भरी जाएंगी। प्रमुख पदों का विवरण इस प्रकार है:

पद का नाम

रिक्तियां

ट्रैक मेंटेनर ग्रेड IV

11,032

पॉइंट्समैन-बी

5,053

असिस्टेंट (S&T)

1,509

असिस्टेंट (C&W)

1,000

असिस्टेंट

800

असिस्टेंट ब्रीज

600

ऑपरेशन असिस्टेंट

604

असिस्टेंट ट्रैक मशीन

597

असिस्टेंट TL & AC

500

असिस्टेंट

300

असिस्टेंट लोको शेड

200

उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा तिथि, एडमिट कार्ड और एग्जाम सिटी स्लिप से संबंधित सभी अपडेट के लिए RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से नजर बनाए रखें।