{"vars":{"id": "130921:5012"}}

SSC Steno 2026: बिना ग्रेजुएशन पाएं सरकारी नौकरी, 12वीं पास के लिए 731 पदों पर भर्ती

 

New Delhi : केंद्र सरकार की नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने स्टेनोग्राफर भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के तहत ग्रेड C और ग्रेड D के कुल 731 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। खास बात यह है कि 12वीं पास उम्मीदवार भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण तारीखें

- आवेदन शुरू: 24 अप्रैल 2026

- अंतिम तिथि: 15 मई 2026

- फीस जमा करने की आखिरी तारीख: 16 मई 2026

- करेक्शन विंडो: 20–21 मई 2026

- परीक्षा: जुलाई–अगस्त 2026 (संभावित)

पद और योग्यता

इस भर्ती के तहत केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और संगठनों में 731 पद भरे जाएंगे।

- न्यूनतम योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास

- स्टेनोग्राफी का ज्ञान आवश्यक

आयु सीमा

- ग्रेड D: 18 से 27 वर्ष

- ग्रेड C: 18 से 30 वर्ष

(आयु की गणना 1 अगस्त 2026 के आधार पर होगी, आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट मिलेगी)

आवेदन शुल्क

- जनरल/ओबीसी/EWS: ₹100

- SC/ST/PwBD/महिला: निशुल्क

चयन प्रक्रिया

भर्ती दो चरणों में होगी:

1. कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)

2. स्किल टेस्ट (स्टेनोग्राफी)

इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जाएगा।

ऐसे करें आवेदन

उम्मीदवार SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करते समय सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और फीस जमा करने के बाद फॉर्म का प्रिंट आउट सुरक्षित रख लें।

यह भर्ती उन युवाओं के लिए सुनहरा मौका है, जो कम शैक्षणिक योग्यता के साथ केंद्र सरकार में नौकरी पाना चाहते हैं।