{"vars":{"id": "130921:5012"}}

UP आंगनवाड़ी भर्ती 2025: 12वीं पास महिलाओं के लिए सुनहरा मौका, 20 नवंबर तक करें आवेदन

 

लखनऊ I उत्तर प्रदेश की लाखों महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। राज्य सरकार ने बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के तहत आंगनवाड़ी के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। यह भर्ती ग्रामीण और शहरी इलाकों में रहने वाली महिलाओं को अपने गांव या कस्बे में ही बच्चों और माताओं की सेवा करने का मौका देगी। इच्छुक महिला उम्मीदवार 20 नवंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं।

कौन कर सकती है आवेदन?

यह भर्ती केवल महिला उम्मीदवारों के लिए है। आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से कम से कम 12वीं (इंटरमीडिएट) पास की डिग्री होना अनिवार्य है। उम्मीदवार की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु की गणना 17 सितंबर 2025 के आधार पर की जाएगी।

कितनी मिलेगी सैलरी?

चयनित आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रति माह 4,500 रुपये मानदेय के रूप में प्रदान किया जाएगा। हालांकि यह राशि अधिक नहीं है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं के लिए यह आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

आवेदन से पहले ध्यान दें ये बातें

- आवेदन केवल उसी ग्राम पंचायत या वार्ड की महिला कर सकती है, जहां के लिए विज्ञापन जारी हुआ है।
- एक ही आंगनवाड़ी केंद्र पर एक परिवार की दो महिलाओं की नियुक्ति नहीं होगी।
- आवेदन से पहले सभी जरूरी दस्तावेजों (जैसे मार्कशीट, आधार कार्ड, फोटो आदि) की स्कैन कॉपी तैयार रखें।

आवेदन की अंतिम तिथि

भर्ती प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक महिलाएं 20 नवंबर 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट upanganwadibharti.in पर जाकर आवेदन कर सकती हैं। पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट विजिट करें।

कैसे करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन?

1. सबसे पहले upanganwadibharti.in वेबसाइट पर जाएं।
2. होमपेज पर “लेटेस्ट लिंक सेक्शन” पर क्लिक करें।
3. ‘Anganwadi Worker Registration’ लिंक पर क्लिक करें।
4. फॉर्म में पूरा नाम, पिता का नाम, जिला और मोबाइल नंबर दर्ज करें।
5. शैक्षणिक योग्यता की जानकारी भरें।
6. सभी डिटेल्स भरने के बाद फॉर्म सबमिट करें और प्रिंटआउट निकाल लें।