UPSC NDA-NA परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी, ऐसे करें डाउनलोड
नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने एनडीए-एनए (NDA-NA-I) परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं। आयोग ने परिणाम पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 394 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
उम्मीदवार अपना रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद होमपेज पर दिए गए “Result” सेक्शन पर क्लिक करें। फिर “UPSC NDA/NA-I Result 2026” लिंक को खोलें। लिंक पर क्लिक करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा। अभ्यर्थी भविष्य के लिए इसका प्रिंट आउट भी निकाल सकते हैं।
बता दें कि यूपीएससी ने एनडीए-एनए परीक्षा का आयोजन 12 अप्रैल 2026 को किया था। वहीं, परीक्षा की आंसर-की 16 अप्रैल को जारी की गई थी। जिन उम्मीदवारों का नाम रिजल्ट पीडीएफ में शामिल है, उन्हें जल्द ही सर्विस सिलेक्शन बोर्ड (SSB) इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।