{"vars":{"id": "130921:5012"}}

UPSSSC लेखपाल आंसर-की जारी, 28 मई तक डाउनलोड का मौका; ऐसे करें चेक
 

 

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने लेखपाल भर्ती परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं। आंसर-की पीडीएफ फॉर्मेट में उपलब्ध कराई गई है।

आयोग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, उम्मीदवार आंसर-की का मिलान कर अपने उत्तरों का मूल्यांकन कर सकते हैं। आंसर-की डाउनलोड करने की प्रक्रिया भी वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई है।

आंसर-की डाउनलोड करने की प्रक्रिया
उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
इसके बाद होमपेज पर “View All News & Alerts” सेक्शन पर क्लिक करें।
अब “UPSSSC Lekhpal Answer Key 2026” लिंक को खोलें।
लिंक पर क्लिक करते ही आंसर-की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी, जिसे डाउनलोड कर प्रिंट भी निकाला जा सकता है।

28 मई तक उपलब्ध रहेगी आंसर-की

आयोग ने स्पष्ट किया है कि प्रोविजनल आंसर-की 28 मई, 2026 तक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी। ऐसे में अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर इसे डाउनलोड कर लें।

गौरतलब है कि लेखपाल भर्ती परीक्षा का आयोजन 21 मई, 2026 को उत्तर प्रदेश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 7994 पदों पर चयन किया जाएगा।

आंसर-की जारी होने के बाद अब अभ्यर्थियों को अंतिम परिणाम का इंतजार है, जिसे जल्द ही घोषित किए जाने की संभावना है। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट चेक करते रहें।