UPSSSC PET 2026 का नोटिफिकेशन जारी, इस दिन से शुरू होंगे आवेदन; जानें योग्यता, फीस और पूरी प्रक्रिया
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) 2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी कर दिया है। आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर 3 अगस्त 2026 से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। इच्छुक अभ्यर्थी 1 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे।
यूपीएसएसएससी की ओर से निकाली जाने वाली अधिकांश ग्रुप 'सी' भर्तियों में शामिल होने के लिए PET स्कोर अनिवार्य होता है। ऐसे में जो उम्मीदवार PET नहीं देते हैं, वे आयोग की आगामी भर्तियों में आवेदन करने से वंचित रह जाते हैं।
कौन कर सकता है आवेदन?
- किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।
- इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता रखने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।
- न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष निर्धारित की गई है।
- आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर होगी।
- आरक्षित वर्गों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।
महत्वपूर्ण तिथियां
विवरण तिथि
- विज्ञापन जारी 1 अगस्त 2026
- आवेदन शुरू 3 अगस्त 2026
- आवेदन की अंतिम तिथि 1 सितंबर 2026
- शुल्क जमा एवं संशोधन की अंतिम तिथि 8 सितंबर 2026
PET 2026 परीक्षा पैटर्न
PET 2026 परीक्षा की अवधि 2 घंटे होगी। परीक्षा में निम्न विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे—
- भारतीय इतिहास
- भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन
- भारतीय भूगोल
- भारतीय अर्थव्यवस्था
- भारतीय संविधान एवं लोक प्रशासन
- सामान्य विज्ञान
- प्रारंभिक गणित
- सामान्य हिंदी
- सामान्य अंग्रेजी
- तर्क एवं तर्कशक्ति
- समसामयिक घटनाएं
- सामान्य जागरूकता
- अपठित हिंदी गद्यांश
- ग्राफ एवं तालिका आधारित प्रश्न
परीक्षा में 1/4 (एक चौथाई) निगेटिव मार्किंग भी लागू रहेगी।
स्कोरकार्ड कितने समय तक रहेगा मान्य?
UPSSSC PET 2026 का स्कोरकार्ड 3 वर्षों तक वैध रहेगा। इस अवधि के दौरान आयोग द्वारा निकाली जाने वाली विभिन्न भर्तियों में उम्मीदवार इसी स्कोर के आधार पर आवेदन कर सकेंगे।
ऐसे करें आवेदन
ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया चार चरणों में पूरी होगी—
- सबसे पहले upsssc.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
- नए उम्मीदवार पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) पूरा करें। जिनका OTR पहले से है, वे लॉगिन करें।
- PET 2026 आवेदन फॉर्म में शैक्षणिक योग्यता, आयु, श्रेणी, पता और अन्य आवश्यक जानकारी भरें।
- फोटो एवं हस्ताक्षर अपलोड कर घोषणा (Declaration) स्वीकार करें।
- आवेदन शुल्क जमा करने के बाद फॉर्म का प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
आवेदन शुल्क
सामान्य (General) – ₹185
ओबीसी (OBC) – ₹185
अनुसूचित जाति (SC) – ₹95
अनुसूचित जनजाति (ST) – ₹95
दिव्यांग (PwD) – ₹25
फॉर्म में सुधार का मौका
यदि आवेदन भरते समय कोई त्रुटि हो जाती है तो अभ्यर्थी 8 सितंबर 2026 तक आवेदन पत्र में संशोधन कर सकते हैं। इसके बाद किसी भी प्रकार का सुधार स्वीकार नहीं किया जाएगा, इसलिए आवेदन भरते समय सभी विवरण सावधानीपूर्वक जांच लें।