{"vars":{"id": "130921:5012"}}

UPSSSC ने जारी किया यूपी लेखपाल मुख्य परीक्षा 2025 का एडमिट कार्ड, 21 मई को होगी परीक्षा
 

 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने यूपी लेखपाल मुख्य परीक्षा 2025 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

यह मुख्य परीक्षा 21 मई 2026 को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी या पैन कार्ड ले जाना अनिवार्य होगा।

अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि का उपयोग कर सकते हैं। लॉगिन करने के बाद उम्मीदवार परीक्षा केंद्र समेत अन्य जरूरी जानकारी देख सकेंगे।

आयोग की ओर से जारी नोटिस के अनुसार, केवल वही उम्मीदवार एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे जिन्होंने परीक्षा शुल्क जमा किया है। इस भर्ती अभियान के तहत प्रदेश में कुल 7,794 लेखपाल पदों पर भर्ती की जाएगी।

उम्मीदवार परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड में दर्ज सभी जानकारियों की जांच कर लें और समय से परीक्षा केंद्र पहुंचें।