UPTET 2026: कल से परीक्षा, 45 मिनट पहले बंद होगा गेट; जानें क्या ले जाएं और क्या नहीं
लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 का आयोजन गुरुवार से शुरू होने जा रहा है। परीक्षा में शामिल होने वाले लाखों अभ्यर्थियों के लिए उत्तर प्रदेश एजुकेशन सर्विस सिलेक्शन कमीशन (UPESSC) ने एडमिट कार्ड जारी करने के साथ महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं। आयोग ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा शुरू होने से 45 मिनट पहले परीक्षा केंद्र का प्रवेश द्वार बंद कर दिया जाएगा, जिसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं मिलेगा।
2 से 4 जुलाई तक दो पालियों में होगी परीक्षा
आयोग के अनुसार, यूपीटीईटी 2026 का आयोजन 2 जुलाई से 4 जुलाई तक ऑफलाइन (पेन-पेपर मोड) में किया जाएगा।
पेपर-2: 2 और 3 जुलाई
पेपर-1: 3 और 4 जुलाई
परीक्षा का समय इस प्रकार रहेगा—
प्रथम पाली: सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
द्वितीय पाली: दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक
पहली पाली के लिए परीक्षा केंद्र का गेट सुबह 8:45 बजे, जबकि दूसरी पाली के लिए दोपहर 1:45 बजे बंद कर दिया जाएगा। आयोग ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे कम से कम एक घंटे पहले परीक्षा केंद्र पहुंचें, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।
ये दस्तावेज साथ ले जाना होगा अनिवार्य
परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को निम्नलिखित दस्तावेज अपने साथ लेकर जाने होंगे—
- 2026 का प्रिंटेड एडमिट कार्ड
- मूल फोटो पहचान पत्र
- पहचान पत्र की एक फोटोकॉपी
- तीन हालिया पासपोर्ट साइज फोटो
मान्य पहचान पत्रों में आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस या अन्य सरकारी फोटो पहचान पत्र शामिल हैं।
यदि एडमिट कार्ड पर "e-KYC Required at Exam Centre" लिखा है, तो ऐसे अभ्यर्थियों के लिए मूल आधार कार्ड साथ ले जाना अनिवार्य होगा।
क्या ले जा सकते हैं परीक्षा केंद्र के अंदर?
आयोग ने केवल आवश्यक वस्तुएं ही परीक्षा केंद्र के अंदर ले जाने की अनुमति दी है। इनमें शामिल हैं—
- प्रिंटेड एडमिट कार्ड
- मूल फोटो पहचान पत्र
- तीन पासपोर्ट साइज फोटो
- काला बॉल पेन
- बिना किसी लिखावट वाला साधारण क्लिपबोर्ड या हार्ड बोर्ड
- पारदर्शी (ट्रांसपेरेंट) पानी की बोतल
- इन वस्तुओं पर रहेगा पूरी तरह प्रतिबंध
परीक्षा केंद्र के अंदर निम्नलिखित वस्तुएं ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा—
- मोबाइल फोन
- स्मार्ट वॉच या घड़ी
- ब्लूटूथ डिवाइस
- ईयरफोन
- कैलकुलेटर
- टैबलेट और लैपटॉप
- पेन ड्राइव
- हार्ड डिस्क
- एटीएम कार्ड
- नोट्स, किताबें या किसी भी प्रकार की अध्ययन सामग्री
- अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स और धातु से बने इलेक्ट्रॉनिक उपकरण
आयोग ने चेतावनी दी है कि यदि किसी अभ्यर्थी के पास प्रतिबंधित वस्तु पाई जाती है, तो उसकी परीक्षा तत्काल निरस्त की जा सकती है। साथ ही संबंधित अभ्यर्थी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई भी की जाएगी।