{"vars":{"id": "130921:5012"}}

‘भूत बंगला’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज: ‘भूत बंगला’ में अक्षय, परेश-राजपाल की तिकड़ी फिर करेगी धमाल

 
मुंबई। बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में शामिल ‘भूत बंगला’ का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है। ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है और दर्शकों को एक बार फिर क्लासिक कॉमेडी का अनुभव कराने का वादा करता नजर आ रहा है।

हंसी और डर का परफेक्ट कॉम्बिनेशन

चार्टबस्टर गानों, दिलचस्प पोस्टर और टीज़र के बाद आए इस ट्रेलर में हॉरर और कॉमेडी का शानदार मिश्रण देखने को मिल रहा है। शुरुआत से लेकर अंत तक ट्रेलर दर्शकों को बांधे रखता है और कई मजेदार मोमेंट्स से भरपूर है।

गोल्डन तिकड़ी की वापसी

फिल्म में अक्षय कुमार, परेश रावल और राजपाल यादव की मशहूर तिकड़ी एक बार फिर साथ नजर आ रही है। इसके साथ ही तब्बू और अन्य कलाकारों की मौजूदगी फिल्म को और भी दमदार बनाती है। अक्षय कुमार अपने पुराने कॉमिक अंदाज में लौटते दिख रहे हैं, जिसे फैंस लंबे समय से मिस कर रहे थे।

प्रियदर्शन का खास टच

निर्देशक प्रियदर्शन की खासियत रही है कि वे कॉमेडी को अलग अंदाज में पेश करते हैं। ‘भूत बंगला’ का ट्रेलर भी उसी स्टाइल को दर्शाता है—जहां हंसी के साथ रहस्य और हल्का डर भी देखने को मिलता है।

2026 की बड़ी फिल्म मानी जा रही

‘भूत बंगला’ को साल 2026 की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक माना जा रहा है। खास बात यह है कि करीब 14 साल बाद अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी एक साथ वापसी कर रही है, जिसने पहले कई सुपरहिट कॉमेडी फिल्में दी हैं।

कब होगी रिलीज?

बालाजी मोशन पिक्चर्स और केप ऑफ गुड फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ वामिका गब्बी, परेश रावल, तब्बू, राजपाल यादव, जीशु सेनगुप्ता और मिथिला पालकर नजर आएंगे। फिल्म के एडवांस पेड प्रिव्यूज 16 अप्रैल 2026 रात 9 बजे से सिनेमाघरों में शुरू होंगे