{"vars":{"id": "130921:5012"}}

तारक मेहता में दयाबेन की वापसी का बिग अपडेट! टप्पू सेना ने दिया सिग्नल

मुंबई: तारक मेहता का उल्टा चश्मा में दयाबेन की वापसी के संकेत मिले हैं। दिशा वकानी 2017 से शो से दूर हैं और उनकी वापसी पर आधिकारिक पुष्टि नहीं है। हालांकि नए एपिसोड में टप्पू ने कहा कि उसकी मम्मी जल्द गोकुलधाम लौटेंगी, जिससे फैंस में उत्साह बढ़ गया है।
 

Mumbai : लोकप्रिय टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में दयाबेन का किरदार वर्षों से दर्शकों का चहेता रहा है। दिशा वकानी द्वारा निभाया गया यह रोल 2017 में उनकी मैटरनिटी लीव के बाद से स्क्रीन पर नजर नहीं आया। तब से लेकर अब तक फैंस उनकी वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि दिशा वकानी खुद वापस आएंगी या कोई नई अभिनेत्री यह भूमिका निभाएगी, इस पर अभी भी आधिकारिक जानकारी नहीं है, लेकिन शो में दयाबेन की वापसी का संकेत खुद टप्पू ने दे दिया है।

नवीनतम एपिसोड में टपु सेना क्रिकेट मैच और GPL (Gokuldham Premier League) की चर्चा कर रही होती है। इसी दौरान टप्पू कहता है कि मेरी मम्मी भी जल्द ही गोकुलधाम वापस आने वाली हैं। यह सुनकर सोनू पूछती है— “क्या दया आंटी आ रही हैं?”

सभी सदस्य उत्साहित होकर कहते हैं कि दया आंटी की चहक से गोकुलधाम सोसाइटी और खुशहाल हो जाएगी। सोनू यह भी कहती है कि दया आंटी के बिना GPL का कोई मज़ा ही नहीं है। टप्पू भी मानता है कि उसकी मां के लौटते ही GPL और मजेदार हो जाएगा।

हाल ही में एपिसोड में महिला मंडल क्रिकेट खेलते हुए खिड़की के शीशे तोड़ देती हैं, जिसके बाद भिड़े, अय्यर और जेठालाल के बीच गलतफहमियां पैदा हो जाती हैं। बाद में सब सुलझ जाता है और उसी बातचीत के बीच दयाबेन की संभावित एंट्री का जिक्र किया जाता है।

टपु द्वारा की गई इस बातचीत से फैंस में उत्साह बढ़ गया है कि शो में जल्द ही दयाबेन की धमाकेदार वापसी दिखाई जा सकती है। हालांकि, यह दिशा वकानी होंगी या कोई नई अभिनेत्री, यह देखने वाली बात होगी।