{"vars":{"id": "130921:5012"}}

पूर्वांचल की गद्दी के लिए फिर होगा खूनी खेल, मिर्जापुर द मूवी इस OTT प्लैटफॉर्म पर रिलीज 

‘मिर्जापुर द मूवी’ अब अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो गई है। पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु शर्मा स्टारर इस क्राइम थ्रिलर फिल्म की अवधि 3 घंटे 17 मिनट है। जानिए फिल्म की कहानी, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और इसे किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं।

 

Mirzapur The Movie OTT Release: मिर्जापुर’ की दुनिया और पूर्वांचल की गद्दी के लिए बाहुबलियों के बीच छिड़ी जंग एक बार फिर दर्शकों के सामने है। सिनेमाघरों में रिलीज के बाद अब ‘मिर्जापुर द मूवी’ ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो गई है। पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु शर्मा जैसे कलाकारों से सजी इस क्राइम थ्रिलर फिल्म की अवधि 3 घंटे 17 मिनट है। ओटीटी पर रिलीज के साथ ही फिल्म प्राइम वीडियो की ट्रेंडिंग लिस्ट में पहले नंबर पर पहुंच गई है।

प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं ‘मिर्जापुर द मूवी’

‘मिर्जापुर द मूवी’ में उत्तर प्रदेश के बाहुबलियों की कहानी दिखाई गई है। फिल्म की कहानी मिर्जापुर की गद्दी पर कब्जे की लड़ाई के इर्द-गिर्द घूमती है। इस गद्दी पर पूर्वांचल के बाहुबलियों के साथ राजस्थान के एक बाहुबली की भी नजर है। इसी सत्ता संघर्ष और वर्चस्व की लड़ाई के बीच फिल्म की कहानी आगे बढ़ती है।

फिल्म में पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु शर्मा, जितेंद्र कुमार, रवि किशन और मोहित मलिक अहम भूमिकाओं में नजर आते हैं। सिनेमाघरों में रिलीज के बाद अब दर्शक इस फिल्म को अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

बॉक्स ऑफिस पर भी सफल रही फिल्म

‘मिर्जापुर’ वेब सीरीज की लोकप्रियता को देखते हुए मेकर्स ने इसकी कहानी को फिल्म के रूप में बड़े पर्दे पर पेश किया था। बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म को अच्छी सफलता मिली। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने भारत में करीब 230 करोड़ रुपये का कारोबार किया था, जबकि दुनियाभर में इसकी कमाई 325 करोड़ रुपये रही।

इसी प्रदर्शन के चलते फिल्म को इस साल की सफल फिल्मों में शामिल किया गया। अब थिएटर के बाद ओटीटी पर इसकी रिलीज से उन दर्शकों को भी इसे देखने का मौका मिला है, जो बड़े पर्दे पर फिल्म नहीं देख पाए थे।

3 घंटे 17 मिनट की है फिल्म

‘मिर्जापुर द मूवी’ की कुल अवधि 3 घंटे 17 मिनट है। फिल्म की कहानी पूर्वांचल की सत्ता, बाहुबल और मिर्जापुर की गद्दी पर कब्जे की लड़ाई के इर्द-गिर्द बुनी गई है। अगर आप ‘मिर्जापुर’ की वेब सीरीज के किरदारों और उनकी दुनिया से परिचित हैं, तो यह फिल्म उसी कहानी को बड़े पर्दे के अंदाज में आगे बढ़ाती है।