{"vars":{"id": "130921:5012"}}

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ ने रिलीज से पहले मचाया धमाल, एडवांस बुकिंग ने उड़ाए होश 

 

मुंबई I रणवीर सिंह की सबसे बड़ी और मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘धुरंधर’ इस शुक्रवार यानी 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म का ट्रेलर और गाने ‘कारवां’ व ‘गहरा हुआ’ रिलीज होने के बाद से ही सोशल मीडिया से लेकर सिनेमा हॉल तक हर तरफ बस ‘धुरंधर’ का ही बोलबाला है।

फिल्म में रणवीर सिंह के साथ आर. माधवन, संजय दत्त, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन और रजत बेदी जैसे दिग्गज कलाकार नजर आने वाले हैं, जिसकी वजह से फैंस का एक्साइटमेंट पीक पर है।

एडवांस बुकिंग में शानदार शुरुआत

सैकनिल्क की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, ‘धुरंधर’ की एडवांस बुकिंग ने पहले ही दिन कमाल कर दिया है। पूरे भारत में फिल्म को पहले दिन 2,241 शो मिले हैं। सोमवार सुबह तक:

- 8,654 टिकटें बिक चुकी हैं  
- बिना ब्लॉक सीट्स के ग्रॉस कलेक्शन: ₹43.36 लाख  
- ब्लॉक सीट्स सहित कुल ग्रॉस कलेक्शन: ₹1.97 करोड़

स्टेटवाइज टॉप-5 कलेक्शन

1. महाराष्ट्र – 489 शो → ₹48.34 लाख  
2. दिल्ली NCR – 295 शो → ₹47.22 लाख  
3. गुजरात – 291 शो → ₹14.98 लाख  
4. कर्नाटक – 165 शो → ₹13.29 लाख  
5. पंजाब – 132 शो → ₹9.45 लाख

3 घंटे 32 मिनट की मेगा लंबी फिल्म, 18+ रेटिंग

‘धुरंधर’ बॉलीवुड की सबसे लंबी फिल्मों में शुमार हो गई है। इसकी रनटाइम 3 घंटे 32 मिनट है। हालांकि भारत में अभी सेंसर बोर्ड का सर्टिफिकेट नहीं मिला है, लेकिन इंटरनेशनल रिलीज के लिए फिल्म को 18+ रेटिंग मिली है, जिसमें “जबरदस्त हिंसा” (extreme violence) का डिस्क्लेमर दिया गया है।

फिल्म के चाहने वालों का मानना है कि इतनी दमदार स्टारकास्ट, भव्य स्केल और रणवीर सिंह का धमाकेदार अवतार देखने के लिए 3 घंटे 32 मिनट भी कम लगेंगे। अब देखना यह है कि ‘धुरंधर’ ओपनिंग वीकेंड पर बॉक्स ऑफिस पर कितना धमाल मचाती है!