{"vars":{"id": "130921:5012"}}

Jio Recharge Plan: 459 रुपये में 61GB डेटा, OTT और 5G अनलिमिटेड- नया गेमिंग प्लान लॉन्च

Reliance Jio ने युवाओं के लिए नया ₹459 का यूथ एंड गेमिंग प्लान लॉन्च किया है। इसमें 61GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, 5G अनलिमिटेड डेटा और कई OTT ऐप्स का एक्सेस मिलता है। 28 दिन की वैलिडिटी वाले इस प्लान में गेमिंग और एंटरटेनमेंट के खास बेनिफिट्स दिए गए हैं।

 

Jio Recharge Plan: Reliance Jio ने अपने करोड़ों यूजर्स के लिए एक नया और किफायती प्रीपेड प्लान पेश किया है। खास तौर पर युवाओं और गेमिंग यूजर्स को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने “यूथ एंड गेमिंग प्लान” लॉन्च किया है, जिसमें डेटा और एंटरटेनमेंट दोनों का कॉम्बिनेशन दिया गया है।

₹459 प्लान में 61GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग

इस प्लान की कीमत 459 रुपये रखी गई है और इसकी वैलिडिटी 28 दिनों की है। इसमें यूजर्स को रोजाना 2GB हाई-स्पीड डेटा के साथ कुल 56GB डेटा मिलता है। इसके अलावा कंपनी 5GB अतिरिक्त डेटा भी दे रही है, जिससे कुल डेटा 61GB तक पहुंच जाता है।

साथ ही, यूजर्स को देशभर में अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री नेशनल रोमिंग की सुविधा भी मिलती है। इसके अलावा प्रतिदिन 100 SMS भी दिए जाते हैं।

5G यूजर्स के लिए अनलिमिटेड इंटरनेट का फायदा

इस प्लान की खास बात यह है कि 5G स्मार्टफोन यूजर्स को अनलिमिटेड डेटा का लाभ मिलता है। यानी 5G नेटवर्क पर डेटा इस्तेमाल करने की कोई लिमिट नहीं होगी, जिससे हाई-स्पीड इंटरनेट का पूरा फायदा उठाया जा सकेगा।

OTT और गेमिंग ऐप्स का भी मिलेगा एक्सेस

यह प्लान सिर्फ डेटा तक सीमित नहीं है, बल्कि एंटरटेनमेंट के लिहाज से भी काफी मजबूत है। इसमें यूजर्स को Jio TV, Jio Games, FanCode और Snapchat+ जैसे प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस दिया जा रहा है।

इसके अलावा यूजर्स को Jio Hotstar का तीन महीने का सब्सक्रिप्शन और Google Gemini Pro का 18 महीने का एक्सेस भी मिलता है। साथ ही, Jio AI Cloud के जरिए 5000GB तक क्लाउड स्टोरेज की सुविधा भी दी जा रही है।

₹445 प्लान भी मौजूद, OTT बेनिफिट्स ज्यादा

कंपनी के पास 445 रुपये का एक और प्रीपेड प्लान भी उपलब्ध है, जिसमें 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ रोजाना 2GB डेटा दिया जाता है। इस प्लान में कुल 56GB डेटा मिलता है और 5G यूजर्स के लिए इसमें भी अनलिमिटेड डेटा की सुविधा है।

इस प्लान में OTT प्लेटफॉर्म्स की संख्या ज्यादा है, जिसमें Sony LIV, Zee5, Discovery+ और Lionsgate Play जैसे कई ऐप्स शामिल हैं। इसके साथ भी Jio Hotstar और Google Gemini Pro का सब्सक्रिप्शन मिलता है।