फिलीपींस सीनेट में चली गोलियां, पूर्व राष्ट्रपति के करीबी सीनेटर को पकड़ने पहुंची थी टीम
फिलीपींस की सीनेट बिल्डिंग में बुधवार देर रात अचानक गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजधानी मनीला के पास पासाय स्थित सीनेट परिसर में कई गोलियों की आवाज सुनी गई।
बताया जा रहा है कि पूर्व राष्ट्रपति Rodrigo Duterte के करीबी सहयोगी और सीनेटर Ronald dela Rosa को गिरफ्तार करने की कोशिश के दौरान यह तनावपूर्ण स्थिति बनी। उन पर मानवता के खिलाफ अपराधों से जुड़े मामले में कार्रवाई की आशंका जताई जा रही थी।
न्यूज एजेंसी AP के अनुसार, International Criminal Court (ICC) द्वारा कथित तौर पर तलाश किए जा रहे सीनेटर को हिरासत में लेने के प्रयास के दौरान सीनेट परिसर के एक गलियारे में सैनिकों और सुरक्षा बलों के बीच गोलीबारी हुई।
घटना के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। फिलहाल किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वहीं, फिलीपींस प्रशासन की ओर से मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
सीनेटर रोनाल्ड डेला रोसा पूर्व राष्ट्रपति दुतेर्ते के “ड्रग्स के खिलाफ युद्ध” अभियान के दौरान प्रमुख भूमिका में रहे थे। इसी अभियान को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मानवाधिकार उल्लंघन के आरोप लगाए जाते रहे हैं।