{"vars":{"id": "130921:5012"}}

मैकेनिकल इंजीनियर-NASA रिसर्चर से व्हाइट हाउस शूटर तक- कौन है कोल थॉमस एलन जिसने हिला दी US सिक्योरिटी?

वॉशिंगटन के व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान गोलीबारी की साजिश रचने वाले संदिग्ध कोल थॉमस एलन को गिरफ्तार किया गया है। 2500 मेहमानों की मौजूदगी में सुरक्षा एजेंसियों ने समय रहते उसे रोक लिया। आरोपी पर संघीय अधिकारियों पर हमले समेत कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

 

Who is Cole Thomas  Allen: वॉशिंग्टन हिल्टन में आयोजित हाई-प्रोफाइल ‘व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर’ के दौरान उस समय हड़कंप मच गया, जब गोलीबारी जैसी घटना सामने आई। हालांकि, अमेरिकी सीक्रेट सर्विस और स्थानीय पुलिस की त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया और संदिग्ध को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया।

कोल थॉमस एलन’ कौन है? 

गिरफ्तार आरोपी की पहचान 31 वर्षीय  कोल थॉमस एलेन (Cole Thomas Allen) के रूप में हुई है, जो कैलिफोर्निया का निवासी बताया जा रहा है। ऑनलाइन प्रोफाइल के मुताबिक, वह मैकेनिकल इंजीनियर, कंप्यूटर साइंटिस्ट, इंडी गेम डेवलपर और पार्ट-टाइम टीचर के तौर पर काम कर चुका है। कोल थॉमस ने California Institute of Technology से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिग्री हासिल की और बाद में कंप्यूटर साइंस में मास्टर्स किया।

सुरक्षा चेक पोस्ट पर ही रोका गया

जांच एजेंसियों के मुताबिक, आरोपी को उस बॉलरूम तक पहुंचने से पहले ही रोक लिया गया, जहां राष्ट्रपति समेत करीब 2500 मेहमान मौजूद थे। घटना होटल परिसर के बाहर हुई, लेकिन सुरक्षा घेरा मजबूत होने के कारण वह अंदर प्रवेश नहीं कर सका। अधिकारियों का मानना है कि समय रहते कार्रवाई न होती तो बड़ा नुकसान हो सकता था।

NASA प्रोजेक्ट से लेकर गेम डेवलपमेंट तक

रिपोर्ट्स के अनुसार, एलन ने 2014 में NASA Jet Propulsion Laboratory में रिसर्च प्रोग्राम में हिस्सा लिया था। वह ‘Bohrdom’ और ‘First Law’ जैसे इंडी गेम्स का डेवलपर भी बताया जा रहा है। इसके अलावा, उसने इंजीनियरिंग कंपनियों और शिक्षा संस्थानों में भी काम किया है।

क्या हैं आरोप? संघीय अधिकारियों पर हमले का मामला दर्ज

अमेरिकी अभियोजन पक्ष के अनुसार, एलन पर हिंसक अपराध के दौरान हथियार के इस्तेमाल और संघीय अधिकारी पर हमले जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। अधिकारियों ने साफ कहा है कि आरोपी का इरादा अधिकतम नुकसान पहुंचाने का था, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था ने उसे समय रहते रोक दिया।

FBI कर रही बैकग्राउंड जांच, सुरक्षा पर उठे सवाल

Federal Bureau of Investigation के निदेशक काश पटेल ने बताया कि एजेंसी आरोपी के पूरे बैकग्राउंड और संभावित नेटवर्क की जांच कर रही है। इस घटना के बाद अमेरिका में हाई-प्रोफाइल कार्यक्रमों की सुरक्षा को लेकर भी नए सवाल खड़े हो गए हैं।