{"vars":{"id": "130921:5012"}}

PM मोदी ने जियोर्जिया मेलोनी को दी बधाई, इटली में बनाया सबसे लंबे समय तक PM रहने का रिकॉर्ड

इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी ने युद्ध के बाद के इतिहास में सबसे लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड बनाया है। 1413 दिन पद पर रहने के बाद पीएम मोदी ने उन्हें बधाई दी। मोदी ने कहा कि यह उपलब्धि मेलोनी के नेतृत्व में इटली की जनता के भरोसे को दर्शाती है।
 

Giorgia Meloni Record: जियोर्जिया मेलोनी ने इटली के युद्ध-बाद के इतिहास में सबसे लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड बनाया है। उनके इस रिकॉर्ड पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को जियोर्जिया मेलोनी को बधाई दी। पीएम मोदी ने कहा कि यह उपलब्धि उनके नेतृत्व में इटली के लोगों के भरोसे और विश्वास को दर्शाती है।

पीएम मोदी ने 'X' पर एक पोस्ट में कहा, "इटली के युद्ध-बाद के इतिहास में सबसे लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री रहने पर मेरी मित्र प्रधानमंत्री मेलोनी को बधाई। यह उपलब्धि उनके नेतृत्व में इटली के लोगों के भरोसे और विश्वास को दर्शाती है।"

PM मोदी ने मेलोनी को दी बधाई

पीएम मोदी ने एक्स पर कहा, "इटली के युद्ध-बाद के इतिहास में सबसे लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री रहने पर मेरी मित्र प्रधानमंत्री मेलोनी को बधाई। यह उपलब्धि उनके नेतृत्व में इटली की जनता के भरोसे और विश्वास को दर्शाती है। भारत-इटली विशेष रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने में उनकी दोस्ती की अहम भूमिका रही है और मैं हमारे देशों के लोगों के लिए एक समृद्ध भविष्य बनाने के लिए हमारे करीबी सहयोग को जारी रखने की उम्मीद करता हूं। आने वाले वर्षों में उनकी निरंतर सफलता के लिए मेरी शुभकामनाएं।"

22 अक्टूबर 2022 को बनी थीं प्रधानमंत्री

बता दें कि 49 वर्षीय जियोर्जिया मेलोनी 22 अक्टूबर 2022 से इटली की प्रधानमंत्री हैं। गुरुवार को 1413 दिनों तक पद पर रहने के बाद वह दूसरे विश्व युद्ध के बाद से देश की सबसे लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री रहने वाली नेता बन गईं। मेलोनी इस पद पर पहुंचने वाली पहली महिला भी हैं।

पीएम मोदी भी सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड बना चुके हैं

खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी 10 जून 2026 को लगातार 4,399 दिन पद पर रहने के साथ भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा करने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बने।

पीएम मोदी ने आजाद भारत में सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री पद पर बने रहने के पंडित जवाहरलाल नेहरू के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। दरअसल, 9 जून 2024 को नरेंद्र मोदी ने NDA के तीसरे कार्यकाल में प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। इसी के साथ उनके सत्ता में रहने के 12 साल भी पूरे हो गए।