{"vars":{"id": "130921:5012"}}

ओमान के तट के पास भारतीय मालवाहक जहाज पर हमला, एक नाविक की मौत

 

ओमान के तट के पास समुद्री रास्ते से गुजर रहे भारत के झंडे वाले एक मालवाहक जहाज पर हमला हुआ है। इस हमले में एक भारतीय नाविक की मौत हो गई। घटना के समय जहाज पर कुल 14 भारतीय नाविक सवार थे।

केंद्रीय जहाजरानी मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने मंगलवार को इस घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जहाज ओमान के तट के पास समुद्री मार्ग से गुजर रहा था, तभी किसी अज्ञात हवाई वस्तु से उस पर हमला किया गया।

हमले के बाद एक भारतीय नाविक की जान चली गई। घटना ने समुद्री मार्गों पर भारतीय जहाजों और उन पर काम करने वाले नाविकों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। फिलहाल हमले के पीछे किसका हाथ है और किस तरह की हवाई वस्तु से जहाज को निशाना बनाया गया, इसे लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।