इजरायली हमले में IRGC के नौसेना कमांडर अलीरेजा तंगसिरी की मौत, मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ा
New Delhi : मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और युद्ध जैसे हालात के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। इजरायली हमले में ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के नौसेना कमांडर Alireza Tangsiri की मौत की पुष्टि हो गई है।
ईरान के सरकारी प्रसारक इस्लामी गणतंत्र ईरान प्रसारण (IRIB) ने उनकी मौत की पुष्टि की है। रिपोर्ट के मुताबिक, इजरायली हमले में गंभीर रूप से घायल होने के बाद वह उबर नहीं पाए और उनकी मौत हो गई।
इससे पहले इजरायल के रक्षा मंत्री Israel Katz ने पिछले सप्ताह दावा किया था कि इजरायली सेना ने एक लक्षित ऑपरेशन में IRGC के इस वरिष्ठ कमांडर को मार गिराया है। इजरायल का कहना था कि तंगसिरी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बंद करने की रणनीति से जुड़े प्रमुख व्यक्ति थे।
Alireza Tangsiri साल 2018 से IRGC की नौसेना के प्रमुख थे। उन्हें स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की सुरक्षा रणनीति का मास्टरमाइंड माना जाता था। खाड़ी क्षेत्र में अमेरिका और इजरायल के जहाजों को चुनौती देने की रणनीति में भी उनकी अहम भूमिका बताई जाती रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस घटना के बाद मिडिल ईस्ट में पहले से चल रहे तनाव और बढ़ सकते हैं।