ट्रंप की डिनर पार्टी में गोलीबारी के बीच भी सलाद खाता रहा शख्स, इंटरनेट पर चर्चा में है Michael Glantz
व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कार्यक्रम स्थल के पास गोलीबारी की खबर सामने आई। सुरक्षा अलर्ट जारी होते ही लोग अपनी जान बचाने के लिए मेजों के नीचे छिपने लगे, वहीं सुरक्षाकर्मी तेजी से वीवीआईपी मेहमानों को सुरक्षित स्थान पर ले जाने में जुट गए।
लेकिन इस हड़कंप के बीच एक शख्स ऐसा भी था जो बिना घबराए आराम से बैठकर अपना सलाद खत्म करता रहा। यह शख्स थे माइकल ग्लैंट्ज़, जिनका अंदाज अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।
‘मैं न्यूयॉर्क से हूं’
माइकल ग्लैंट्ज़ ने बाद में बताया कि उन्हें स्थिति से डर नहीं लगा। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, “मैं न्यूयॉर्क से हूं, मेरे लिए ऐसी अफरा-तफरी कोई नई बात नहीं है। मैं बस शो और अपने खाने का आनंद लेना चाहता था।”
पीठ दर्द भी बना वजह
ग्लैंट्ज़ ने एक और वजह बताते हुए कहा कि उन्हें पीठ दर्द की समस्या रहती है। ऐसे में जमीन पर बैठना या मेज के नीचे छिपना उनके लिए बेहद असहज होता।
उन्होंने कहा कि कुर्सी पर बैठे रहना उनके लिए ज्यादा आसान था।
महंगा टक्सिडो खराब नहीं करना चाहते थे
सबसे दिलचस्प वजह उनका महंगा टक्सिडो बना। ग्लैंट्ज़ ने बताया कि उन्होंने बेहद कीमती ड्रेस पहन रखी थी और वह उसे गंदे फर्श पर खराब नहीं करना चाहते थे।
उनका यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे “सबसे कूल रिएक्शन” बता रहे हैं।
कौन हैं माइकल ग्लैंट्ज़?
क्रिएटिव आर्टिस्ट्स एजेंसी से जुड़े माइकल ग्लैंट्ज़ मनोरंजन और टैलेंट मैनेजमेंट इंडस्ट्री का जाना-पहचाना नाम हैं। घटना के बाद इंटरनेट पर लोग उन्हें “सलाद हीरो” और “असली न्यूयॉर्कर” जैसे नाम दे रहे हैं।
सुरक्षा अलर्ट के बाद मचा हड़कंप
यह घटना उस समय हुई जब डोनाल्ड ट्रंप समेत कई वीवीआईपी कार्यक्रम में मौजूद थे। सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत अलर्ट जारी कर मेहमानों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया।
हालांकि इस अफरा-तफरी के बीच माइकल ग्लैंट्ज़ का शांत अंदाज अब सोशल मीडिया पर चर्चा और मीम्स का हिस्सा बन गया है।