PM मोदी ने इटली की PM मेलोनी को दिया खास ‘Melody’ गिफ्ट, सोशल मीडिया पर Video Viral
इटली दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को खास ‘Melody’ टॉफी गिफ्ट की। मेलोनी ने वीडियो शेयर कर पीएम मोदी को धन्यवाद कहा। दोनों नेताओं की मुलाकात, Colosseum विजिट और ‘Melodi’ मोमेंट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
PM Modi Italy Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इटली दौरे का एक खास पल सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने खुद एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें पीएम मोदी उन्हें लोकप्रिय ‘Melody’ टॉफी गिफ्ट करते नजर आ रहे हैं। इस दिलचस्प और हल्के-फुल्के अंदाज ने इंटरनेट पर एक बार फिर ‘Melodi’ ट्रेंड को हवा दे दी है।
वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स इस पल को भारत-इटली दोस्ती का नया “स्वीट मोमेंट” बता रहे हैं। मेलोनी ने वीडियो शेयर कर कहा- “Thank You For The Gift”
इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो पोस्ट करते हुए प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद किया। उन्होंने लिखा, “आपके तोहफे के लिए धन्यवाद।”
‘Melodi’ ट्रेंड फिर चर्चा में
प्रधानमंत्री मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की दोस्ताना केमिस्ट्री पहले भी कई बार सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन चुकी है। दोनों नेताओं की तस्वीरों और मुलाकातों को लेकर इंटरनेट पर ‘Melodi’ नाम का ट्रेंड काफी लोकप्रिय रहा है। अब ‘Melody’ टॉफी वाले इस नए वीडियो ने उसी ट्रेंड को फिर से जिंदा कर दिया है। यूजर्स इसे “Melodi with Melody” कहकर शेयर कर रहे हैं।
Colosseum पहुंचे PM मोदी और मेलोनी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपने इटली दौरे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं। उन्होंने बताया कि रोम पहुंचने के बाद उन्होंने प्रधानमंत्री मेलोनी के साथ डिनर किया और इसके बाद दोनों नेताओं ने ऐतिहासिक Colosseum का दौरा किया।
पीएम मोदी ने लिखा कि दोनों देशों के संबंधों को और मजबूत करने के लिए कई अहम विषयों पर चर्चा हुई और आगे भी द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ाने पर बातचीत जारी रहेगी।
दुनिया के 7 अजूबों में शामिल है Colosseum
रोम का Colosseum दुनिया के नए सात अजूबों में शामिल है। प्राचीन रोमन साम्राज्य का यह विशाल एम्फीथिएटर ऐतिहासिक और सांस्कृतिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है।
यहीं कभी ग्लेडिएटर की लड़ाइयां और सार्वजनिक आयोजन हुआ करते थे। पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी का यहां एक साथ दौरा भी काफी चर्चा में है।
आज होगी अहम द्विपक्षीय वार्ता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने पांच देशों के दौरे के अंतिम चरण में इटली पहुंचे हैं। रोम में उनका स्वागत इटली के विदेश मंत्री ने किया। अब दोनों नेताओं के बीच आज अहम द्विपक्षीय बातचीत होगी, जिसमें भारत और इटली के बीच रणनीतिक साझेदारी, व्यापार, निवेश और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। जॉर्जिया मेलोनी ने पीएम मोदी के साथ तस्वीर साझा करते हुए “Welcome My Friend” लिखकर पहले ही दोनों देशों की मजबूत दोस्ती का संदेश दे दिया था।