पुअर थिंग...ट्रंप से तुलना होने पर भैंसे ने छोड़ा खाना? VIDEO देख लोग नहीं रोक पाएं हंसी
ईरान के आधिकारिक X हैंडल से शेयर किए गए एक पोस्ट ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है। पोस्ट में दावा किया गया कि डोनाल्ड ट्रंप से तुलना किए जाने के बाद बांग्लादेश का एक भैंसा परेशान हो गया और उसने खाना-पीना तक छोड़ दिया।
रूस में ईरान के आधिकारिक हैंडल ने पोस्ट में लिखा कि बेचारा! डोनाल्ड ट्रंप से तुलना किए जाने पर बांग्लादेशी भैंस परेशान हो गई। इस पोस्ट के साथ एक वीडियो भी शेयर किया गया, जिसने इंटरनेट पर तेजी से ध्यान खींचा।
यह मामला तब और चर्चाओं में आ गया जब रूसी सरकारी मीडिया RT की एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि ट्रंप से मिलते-जुलते इस भैंसे को देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ रही है, जिससे उसकी भूख प्रभावित हुई है।
बांग्लादेश में वायरल हुआ एल्बिनो भैंसा
बांग्लादेश में यह एल्बिनो भैंसा पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। उसके सिर पर उगे खास बालों और चेहरे की बनावट को लेकर लोग उसकी तुलना डोनाल्ड ट्रंप से कर रहे हैं।
इसी वजह से लोगों ने उसका नाम भी “डोनाल्ड ट्रंप” रख दिया। बताया जा रहा है कि यह भैंसा करीब 700 किलोग्राम वजन का था और ईद-उल-अजहा के मौके पर बिक्री के लिए लाया गया था।
खबरों के मुताबिक बाद में इसे ओल्ड ढाका के व्यापारी Mohammad Shoron ने खरीद लिया।
राबेया एग्रो फार्म में पाला गया था भैंसा
यह दुर्लभ एल्बिनो भैंसा ढाका के पास नारायणगंज जिले स्थित Rabeya Agro Farm में पाला गया था।
फार्म के मालिक Ziauddin Mairda ने बताया कि यह चार साल का एल्बिनो नस्ल का भैंसा था, जिसका रंग हल्का गुलाबी था। उसके सिर पर उगे अनोखे बालों और अलग दिखने वाली बनावट के कारण वह बाकी जानवरों से अलग नजर आता था।