{"vars":{"id": "130921:5012"}}

Prince Andrew गिरफ्तार! एपस्टीन कनेक्शन से ब्रिटिश राजघराने में भूचाल

 

New Delhi : ब्रिटेन के किंग चार्ल्स-III के छोटे भाई और पूर्व प्रिंस एंड्रयू माउंटबेटन-विंडसर को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया। थीम्स वैली पुलिस ने उन्हें पद के दुरुपयोग (Misconduct in Public Office) के संदेह में हिरासत में लिया। यह गिरफ्तारी उनके 66वें जन्मदिन के मौके पर हुई, जिसने ब्रिटिश राजघराने और राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी।

गिरफ्तारी का कारण  

पुलिस सूत्रों के अनुसार, बीते सप्ताह थीम्स वैली पुलिस को एक राजशाही विरोधी कार्यकर्ता की शिकायत मिली थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि प्रिंस एंड्रयू ने ट्रेड राजदूत के पद पर रहते हुए जेफ्री एपस्टीन के साथ बिजनेस संबंधी संवेदनशील डॉक्यूमेंट साझा किए। नियमों के अनुसार ट्रेड राजदूतों को अपनी यात्राओं और संपर्कों की जानकारी गुप्त रखनी होती है, भले ही पद से हटने के बाद भी।

एपस्टीन फाइल्स से जुड़ा विवाद

प्रिंस एंड्रयू का नाम हाल ही में जारी एपस्टीन फाइल्स में सामने आया था। एक महिला ने आरोप लगाया कि एपस्टीन ने उसे ब्रिटेन से तस्करी कर प्रिंस एंड्रयू के साथ यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर किया था। महिला का दावा है कि प्रिंस एंड्रयू ने ट्रेड राजदूत के रूप में काम करते हुए दोषी यौन अपराधी एपस्टीन के साथ संवेदनशील जानकारी साझा की। प्रिंस एंड्रयू इन आरोपों से लगातार इनकार कर रहे हैं।

पुलिस जांच और कार्रवाई 

थेम्स वैली पुलिस ने कहा कि मामले में आपराधिक जांच शुरू करने को लेकर कानूनी प्रतिनिधियों से बातचीत चल रही है। लंदन टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, 2010 से 2015 तक बोर्ड ऑफ ट्रेड के प्रेसिडेंट रहे विंस केबल ने भी प्रिंस एंड्रयू पर ट्रेड राजदूत के पद का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया था।

पिछले फैसले

बीते साल लंबी जांच के बाद प्रिंस एंड्रयू को उनकी 'प्रिंस' उपाधि वापस ले ली गई थी। उन्हें अपना रॉयल लॉज भी खाली करना पड़ा था। बकिंघम पैलेस ने तब बयान जारी कर कहा था कि अब उन्हें केवल एंड्रयू माउंटबेटन-विंडसर के नाम से जाना जाएगा।

एपस्टीन फाइल्स में अन्य नाम  

एपस्टीन फाइल्स में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, एलन मस्क, बिल गेट्स, माइकल जैक्सन, मिक जैगर, केविन स्पेसी, एहुद बाराक, लैरी समर्स, बिल रिचर्डसन, लेस वेक्सनर, नोम चॉम्स्की और स्टीफन हॉकिंग जैसे बड़े नाम भी शामिल हैं।