वॉशिंगटन के हिल्टन होटल में फायरिंग से हड़कंप, टेबल के नीचे छिपे ट्रंप, Video आया सामने
वॉशिंगटन के Washington Hilton होटल में आयोजित ‘व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर’ के दौरान अचानक फायरिंग जैसी आवाजें सुनाई देने से हड़कंप मच गया। कार्यक्रम में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस समेत कई बड़े नेता मौजूद थे।
अचानक गूंजी तेज आवाजें
रिपोर्ट्स के मुताबिक होटल में उस समय करीब 2600 से अधिक लोग मौजूद थे। इसी दौरान अचानक गोलियों जैसी 4 से 6 तेज आवाजें सुनाई दीं। घटना के बाद पूरे हॉल में अफरा-तफरी मच गई।
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि आवाज सुनते ही कई मेहमान अपनी सुरक्षा के लिए टेबल के नीचे छिप गए, जबकि होटल स्टाफ बाहर की ओर भागने लगा।
सीक्रेट सर्विस तुरंत हुई सक्रिय
आवाज सुनते ही सीक्रेट सर्विस के जवान तुरंत सक्रिय हो गए। सुरक्षा अधिकारियों ने राष्ट्रपति ट्रंप को नीचे झुकाकर सुरक्षित किया और बाद में उन्हें होटल से बाहर निकाल लिया।
इस दौरान मेलानिया ट्रंप भी काफी घबराई हुई नजर आईं।