Diwali की मिठाई खरीदते समय रहें सतर्क, जानें असली और नकली मिठाई की पहचान कैसे करें?
Diwali 2025 : इन दिनों पूरे देशभर में दिवाली का उत्साह जोरों पर है, लोग खरीदारी में जुटे हुए है। त्योहार के मौके पर बाजार में मिठाइयों की मांग बढ़ जाती है। इस दौरान कई दुकानदार भीड़ और कम समय के दबाव में मिलावटी मिठाई बेचने लगते हैं। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि जो मिठाई आप खरीद रहे हैं, वह असली है या नकली। आज हम आपको कुछ आसान तरीके बताएंगे, जिससे आप असली मिठाई की पहचान कर सकेंगे।
असली और नकली मिठाई की पहचान कैसे करें
-
खुशबू और स्वाद: असली मिठाई में खुशबू और स्वाद प्राकृतिक होते हैं। नकली मिठाई में तेज केमिकल या आर्टिफिशियल फ्लेवर की गंध आती है।
-
स्वाद की जांच: मिठाई को थोड़ा चखें और सूंघें, अंतर आसानी से पता चल जाएगा।
दूध या खोए वाली मिठाई
-
असली मिठाई का टेक्सचर मुलायम और स्वाद हल्का मीठा होगा।
-
नकली मिठाई में पाउडर मिल्क या सिंथेटिक घी का इस्तेमाल होता है, जिससे वह दानेदार या रबड़ जैसी महसूस होती है।
चांदी का वर्क असली है या नकली
-
असली चांदी का वर्क रगड़ने पर टूटता नहीं और उसमें कोई गंध नहीं होती।
-
नकली वर्क एल्यूमिनियम फॉयल से बना होता है, जो आसान टूटता है और धातु जैसी गंध देता है।
घी की असलियत कैसे जांचें
-
असली घी में हल्की खुशबू और स्वाद में मिठास होती है।
-
नकली घी में तेज या रासायनिक गंध आती है और खाने के बाद गले में जलन हो सकती है।
घर पर मिठाई की जांच के आसान तरीके
-
मिठाई को पानी में डालें; अगर रंग निकलने लगे, तो उसमें केमिकल मिलाया गया है।
-
मिठाई को हाथ से दबाएं; अगर तेल या चिपचिपाहट निकलती है, तो यह नकली हो सकती है।
नकली मिठाई खाने के खतरे
मिलावटी मिठाई में रंग, फ्लेवर और घी का इस्तेमाल होता है, जिससे पेट दर्द, उल्टी, एलर्जी और फूड पॉइजनिंग जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
मिठाई खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
-
हमेशा भरोसेमंद दुकान से खरीदें।
-
पैकिंग और तारीख जांचें।
-
सतह, रंग और खुशबू देखकर ही मिठाई लें।
-
बहुत चमकीली या तेज रंग वाली मिठाई से बचें।
इस दिवाली, स्वाद और सुरक्षा दोनों का ख्याल रखें और मिठाई खरीदते समय सतर्कता बरतें।